1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने सेंचुरी ठोककर बनाए कई कीर्तिमान, एक के बार एक गिनते चले जाइए

विराट कोहली ने सेंचुरी ठोककर बनाए कई कीर्तिमान, एक के बार एक गिनते चले जाइए

 Published : May 14, 2026 07:31 am IST,  Updated : May 14, 2026 07:31 am IST

विराट कोहली ने बुधवार रात केकेआर के खिलाफ सेंचुरी ठोककर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। ये कीर्तिमान कई सारे हैं और काफी रोचक भी हैं। इन्हें जानना और समझना आपके लिए जरूरी हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

विराट कोहली ने आईपीएल में एक और सेंचुरी लगा दी है। केकेआर के​ खिलाफ कोहली ने धमाकेदार 105 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। कोहली ने इस सेंचुरी के साथ ही कई सारे कीर्तिमान बना दिए हैं। ये ऐसे हैं कि जिन्हें आप एक के बाद एक कर गिनते चले जाइए। चलिए एक एक बार बहुत सारों के बारे में हम आपको बताते हैं। ये लिस्ट काफी लंबी और दिलचस्प भी है, इसलिए इसे समझते हुए पढ़ते चलिए, ताकि समझ में भी आ जाएं।

प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के मामले में कोहली ने की रोहित की बराबरी

विराट कोहली ने 60 बॉल पर केकेआर के खिलाफ जो नाबाद 106 रनों की पारी खेली, उससे उनकी टीम आरसीबी ने जीत दर्ज कर ली है और अब वो अंक तालिका में फिर से पहले नंबर पर पहुंच चुकी है। इस शतक के बाद विराट कोहली को एक और दफा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। भारतीय बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा ने जीते थे, लेकिन अब विराट कोहली उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ी अभी तक 21 बार इसे हासिल कर चुके हैं। 

कोहली ने कर ली ​जॉस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल में कोहली ने इस शतक के साथ ही जॉस बटलर के भी एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब तक दो अलग अलग टीमों के खिलाफ दो शतक लगाने का काम केवल उन्होंने ही किया था, लेकिन अब कोहली का नाम इसमें शुमार हो गया है। जॉस बटलर ने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ दो दो शतक लगाए हें। वहीं विराट कोहली ने अब गुजरात लायंस और केकेआर के खिलाफ दो शतक लगाए हैं। इन दो के अलावा और कोई बल्लेबाज आईपीएल में ऐसा नहीं कर पाया है। 

विराट कोहली ने भी आईपीएल रन चेज में लगा दिए तीन शतक

इतना ही नहीं, कोहली ने एक और मामले में जॉस बटलर की बरा​बरी की है। जॉस बटलर ही अब तक अकेले ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने आईपीएल रनचेज में तीन शतक लगाए थे, अब कोहली भी तीन ही शतक लगा दिए हैं। कोहली बेन स्टोक्स से आगे निकले हैं, जिन्होंने रनों का पीछा करते हुए दो शतक लगाए हैं। आरसीबी बनाम केकेआर मैच में अब तक केवल तीन ही शतक लगे हैं। इसमें एक क्रिस गेल की है और दो शतक कोहली ने लगाए हैं। यानी केकेआर के खिलाफ एक से अधिक शतक लगाकर कोहली ने गेल को पीछे छोड़ दिया है। 

डेविड वार्नर की बराबरी करने में भी कामयाब रहे कोहली

टी20 ​क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली ने अब डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है और लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी20 ​में अब तक सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल ने लगाए हैं, उनके नाम कुल 22 सेंचुरी हैं। 13 शतक लगाकर पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। कोहली और डेविड वार्नर ने टी20 में अब 10 शतक पूरे करने में कामयाबी हासिल की है। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक के मामले में कोहली ही पहले नंबर पर हैं, लेकिन अब उन्होंने दूसरे नंबर के बल्लेबाज से अपनी लीड बढ़ा ली है। कोहली आईपीएल में 9 शतक लगा चुके हैं। दूसरे नंबर पर जॉस बटलर हैं, जिन्होंने 7 सेंचुरी लगाई हैं। 

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की जंग में विराट कोहली धमाकेदार एंट्री, मुंह ताकते रह गए बड़े- बड़े बल्लेबाज

IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में फिर से उलटफेर, आरसीबी ने किया टॉप पर कब्जा, गुजरात टाइटंस को नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल