1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, विराट कोहली ने सिर्फ इतनी पारियों में रच दिया नया इतिहास

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, विराट कोहली ने सिर्फ इतनी पारियों में रच दिया नया इतिहास

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 05, 2025 11:27 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 11:30 am IST

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में बल्ले से कमाल कर दिया। कोहली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

Virat Kohli breaks Sachin Tendulkar’s record: सचिन तेंदुलकर ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि विराट कोहली उनके कई बड़े रिकॉर्ड के काफी करीब तक पहुंच जाएंगे और कुछ कीर्तिमान तोड़ने में भी कामयाब हो जाएंगे। विराट कोहली ने अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली महफिल लूटने में कामयाब रहे। उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर टीम इंडिया 265 रनों का टारगेट हासिल करने में कामयाब रही। कोहली भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन इस मैच जिताऊ पारी के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान तोड़ डाला। कोहली ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया तो वह सचिन को पीछे छोड़ते हुए ICC वनडे इवेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त 

विराट के बल्ले से ICC वनडे टूर्नामेंट में 24वीं बार 50+ स्कोर निकला जबकि सचिन ने 23 बार ऐसा कारनामा किया था। कोहली ने सचिन से कम पारियों में ये कमाल कर दिखाया। सचिन ने 58 पारियों में 23 बार 50+ स्कोर बनाया था जबकि कोहली ने ICC वनडे टूर्नामेंट में महज 53 पारियों ये मुकाम हासिल कर लिया। ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामलें में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 41 पारियों में 18 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। 

ICC वनडे इवेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 53 पारियों में 24 
  • सचिन तेंदुलकर - 58 पारियों में 23
  • रोहित शर्मा - 41 पारियों में 18
  • कुमार संगकारा - 56 पारियों में 17
  • रिकी पोंटिंग - 60 पारियों में 16

विराट कोहली ने 98 गेंदों पर 5 चौके लगाते हुए 84 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने ICC नॉकआउट में 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 1023 रन हो गए हैं। उनके बाद दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 808 रन ICC नॉकआउट में बनाए हैं। रिकी पोंटिंग (731 रन) तीसरे और सचिन (657 रन) चौथे पायदान पर हैं।

यह भी पढ़ें:

सचिन-गांगुली को पछाड़ विराट कोहली ने की युवराज सिंह के महाकीर्तिमान की बराबरी, किसी को पता भी नहीं चला

SA vs NZ सेमीफाइनल मैच से पहले आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल