1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने शेन वॉर्न के साथ अपनी मुलाकात को कुछ इस तरह से किया याद

विराट कोहली ने शेन वॉर्न के साथ अपनी मुलाकात को कुछ इस तरह से किया याद

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2022 07:46 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 07:46 pm IST

विराट कोहली का मानना है कि दिवंगत शेन वॉर्न के साथ हर बात बातचीत में कुछ सीखने को मिलता था और उनसे चर्चा हमेशा सार्थक रहती थी।

c, Shane Warne, RCB, Sports, cricket- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि दिवंगत शेन वॉर्न के साथ हर बात बातचीत में कुछ सीखने को मिलता था और उनसे चर्चा हमेशा सार्थक रहती थी। वॉर्न का चार मार्च को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बोल्ड डायरीज में कहा ,‘‘ मैने कभी ना कभी उनके एक्शन की नकल करने की कोशिश की। क्रिकेट पर उनका प्रभाव इस कदर था। वह शानदार इंसान भी थे। मैदान से बाहर भी उनसे कई बार बात करने का मौका मिला।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ वह हमेशा सकारात्मक बात करते थे और बहुत सार्थक संवाद होता था। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला और टेस्ट क्रिकेट को लेकर उनका जुनून काबिले तारीफ था।’’ 

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR, Toss, Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद ने चुनी गेंदबाजी, यहां जानें दोनों टीमों की Playing XI

कोहली ने कहा कि वॉर्न के निधन से सभी को सदमा लगा। उन्होंने कहा ,‘‘ यह सभी के लिये गहरा सदमा था लेकिन उनके क्रिकेट कैरियर , जीवन और उपलब्धियों को देखकर हम मुस्कुरा सकते हैं।’’ 

ग्लेन मैक्सवेल के लिये वॉर्न उनके बचपन के हीरो थे जिन्होंने स्पिन गेंदबाजी को लेकर धारणा बदल दी। उन्होंने कहा ,‘‘ बचपन से लोगों को खेलते देख मेरे कई हीरो रहे और क्रिकेट ही नहीं बल्कि दूसरे खेलों से भी। शेन वॉर्न उनमें से एक थे । उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को लेकर दुनिया भर में धारणा बदल दी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल