1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किन तीन गेंदबाजों ने उड़ाई है विराट कोहली की नींद? दिग्गज बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

किन तीन गेंदबाजों ने उड़ाई है विराट कोहली की नींद? दिग्गज बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 19, 2026 10:53 pm IST,  Updated : May 19, 2026 10:53 pm IST

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने RCB के एक इवेंट के दौरान उन 3 गेंदबाजों के नाम बताए, जिन्होंने अब तक उनको काफी परेशान किया है। कोहली ने तीनों फॉर्मेट से एक-एक गेंदबाज का नाम लिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। विराट ने अपने करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 29 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं, जिनके खिलाफ कोहली संघर्ष करते हुए दिखे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए उन तीन गेंदबाजों के नाम  बताए हैं जिन्होंने उनको परेशान किया है।

किन गेंदबाजों का सामना करने में विराट को हुई दिक्कत?

विराट कोहली ने RCB के एक लीडरशिप इवेंट के दौरान बताया कि उनके करियर में कुछ गेंदबाजों ने उन्हें काफी परेशान किया है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट के हिसाब से एक-एक गेंदबाज का नाम लिया, जो उनके लिए सबसे मुश्किल चुनौती साबित हुए। कोहली ने RCB इनोवेशन लैब इवेंट में कहा कि वनडे में जिस गेंदबाज का मैंने सबसे मुश्किल से सामना किया वह आदिल रशीद हैं। वहीं अगर मैं टेस्ट क्रिकेट की बात करूं तो वहां जेम्स एंडरसन ने मुझे इंग्लैंड में काफी परेशान किया था। वहीं टी20 फॉर्मेट में सुनील नरेन ने मुझे काफी परेशान किया है।

एंडरसन, रशीद और नरेन के खिलाफ कैसा है विराट का रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो कोहली ने जिस तरह से इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम लिया, उसे सुनकर शायद ही किसी को हैरानी हुई होगी। कोहली ने कहा कि इंग्लैंड की इन परिस्थितियों में टेस्ट में एंडरसन ने उन्हें काफी परेशान किया है। एंडरसन ने टेस्ट में 7 बार कोहली को आउट किया। वहीं वनडे क्रिकेट में विराट ने इंग्लैंड के ही अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद को सबसे ऊपर रखा है। रशीद ने कोहली को कई बार अपनी जाल में फंसाया है। वह पांच बार वनडे में कोहली को आउट कर चुके हैं। वहीं जब बात T20 की हुई तो विराट कोहली ने बिना देरी किए वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाजों में से एक सुनील नरेन का नाम लिया। नरेन ने T20 क्रिकेट में कोहली को 4 बार पवेलियन भेजा है।

यह भी पढ़ें

मिचेल मार्श ने छुआ 500 रन का आंकड़ा, LSG के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IND vs AFG: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का हुआ सेलेक्शन, लेकिन मैच खेलने पर सवाल क्यों?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल