1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का हुआ सेलेक्शन, लेकिन मैच खेलने पर सवाल क्यों?

IND vs AFG: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का हुआ सेलेक्शन, लेकिन मैच खेलने पर सवाल क्यों?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 19, 2026 08:33 pm IST,  Updated : May 19, 2026 08:36 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम है, लेकिन इन दोनों प्लेयर्स के खेलने पर सवालिया निशान बना हुआ है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को जगह मिली है, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं इस पर सवालिया निशान बना हुआ है। हार्दिक इससे पहले खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। हार्दिक पांड्या की लंबे समय बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इसके बाद से ही वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।

वनडे सीरीज से पहले रोहित और हार्दिक को देना होगा फिटनेस टेस्ट

हार्दिक पांड्या का नाम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में जरूर है, लेकिन उनका खेलना अभी भी कंफर्म नहीं है। वहीं रोहित शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, बीसीसीआई ने अभी इन दोनों खिलाड़ियों को वनडे स्क्वॉड में चुना है, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को फिटनेस टेस्ट देना होगा। उस फिटनेस टेस्ट के बाद ही उनका खेलना या ना खेलना पर फैसले किया जाएगा। इन दोनों प्लेयर्स का चयन फिटनेस के अधीन हुआ है।

रोहित शर्मा पांच मैचों से रहे थे बाहर 

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी। रोहित शर्मा को 12 अप्रैल, 2026 को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इस वजह से वह लगातार पांच मैचों से बाहर रहे थे। वह पांच मैचों के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापसी करने में कामयाब रहे थे, लेकिन वह अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। यही वजह है कि वनडे सीरीज में खेलने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। रोहित उस फिटनेस टेस्ट को पास कर पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

हार्दिक पांड्या भी पिछले तीन मैचों से रहे हैं बाहर

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो गई, जिस वजह से उन्हें LSG, RCB और PBKS के खिलाफ मैच से बाहर रहे थे। अभी भी वह वापसी नहीं कर पाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली है। वह अब लीग के बचे हुए मैचों में मुंबई के लिए खेलते हैं या नहीं इस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसके साथ ही हार्दिक फिटनेस टेस्ट पास कर पाते हैं या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन को किया गया इग्नोर, 3 नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री, न्यूजीलैंड सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मेजबान टीम की बढ़ी टेंशन, कप्तान भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल