1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन को किया गया इग्नोर, 3 नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री, न्यूजीलैंड सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया

संजू सैमसन को किया गया इग्नोर, 3 नए चेहरों की सरप्राइज एंट्री, न्यूजीलैंड सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 19, 2026 07:38 pm IST,  Updated : May 19, 2026 07:41 pm IST

Team India Changes: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन को एक बार फिर वनडे टीम से बाहर रखा गया है।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AFP

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 14 जून से इस वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल अपने घर पर खेली थी। न्यूजीलैंड सीरीज की तुलना में अफगानिस्तान सीरीज के लिए जिस टीम का चयन हुआ है, उसमें काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इस बीच हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया के स्क्वॉड में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

संजू सैमसन को नहीं मिली वनडे टीम में जगह

टीम इंडिया के स्क्वॉड से जुड़े बदलाव की बात करें तो वहां एक बार फिर संजू सैमसन को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आईपीएल के जारी सीजन में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में रिपोर्ट्स थी कि टी20 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी जगह ईशान किशन को वनडे टीम में बतौर बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में चुना गया है।

हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

ईशान किशन के अलावा हरफनमौला हार्दिक पांड्या की भी टीम में एंट्री हुई है। पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। वह उस समय तक पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान भी वह चोट से परेशान है। वह पिछले कुछ मैच चोटिल होने की वजह से नहीं खेले हैं। इस सीरीज में भी उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ है।

तीन नए चेहरों को मिला है मौका

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के अलावा प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे जैसे 3 नए प्लेयर्स की वनडे टीम में एंट्री हुई है। प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपनी कमाल की गेंदबाजी से हर किसी को इंप्रेस किया है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि उन्हें अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में भी खेलने का मौका मिले। प्रिंस और विराट आगामी वनडे सीरीज में एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मेजबान टीम की बढ़ी टेंशन, कप्तान भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर

वैभव सूर्यवंशी का जल्द होगा टीम इंडिया में डेब्यू? अगरकर के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल