1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने 100वें टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले कही ये बड़ी बात

विराट कोहली ने 100वें टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले कही ये बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 04, 2022 11:45 am IST,  Updated : Mar 04, 2022 11:45 am IST

बीसीसीआई ने शुक्रवार को मोहाली में विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर उनको सम्मानित किया। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उतरकर यह उपलब्धि हासिल की। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • विराट कोहली आज खेल रहे हैं अपना 100वां टेस्ट मैच
  • कोहली से पहले 11 खिलाड़ी खेल चुके हैं 100 टेस्ट मैच
  • सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं बससे ज्यादा 200 टेस्ट मैच

सौ टेस्ट खेलने वाला सिर्फ 12वां भारतीय क्रिकेटर बनने की उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि अगली पीढ़ी इस बात से प्रेरणा ले कि वह बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच तीनों फॉर्मेट में खेलने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल कर पाए। बीसीसीआई ने शुक्रवार को मोहाली में विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर उनको सम्मानित किया। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उतरकर यह उपलब्धि हासिल की। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की ओर से सम्मानित किए जाने के बाद विराट कोहली ने कहा कि इस वक्त हम तीनों फॉर्मेट और आईपीएल में जितना क्रिकेट खेल रहे हैं, उसे देखते हुए अगली पीढ़ी मेरे से यह सीख ले सकती है कि मैंने टॉप फॉर्मेट में 100 मैच खेले।

राहुल द्रविड़ ने दिया कैप और मोमेंटो 

बायो बबल से सुरक्षित माहौल से जुड़ी पाबंदियों के कारण राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को स्मारिका कैप और चमचमाता स्मृति चिन्ह सौंपा। इस दौरान विराट कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और भाई विकास कोहली भी स्टैंड में मौजूद थे। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस दौरान मौजूद थे। कोच द्रविड़ ने लंबे समय तक खेलने की विराट कोहली की क्षमता की सराहना की और उसे दोगुना करने को कहा। 

पत्नी अनुष्का शर्मा भी रही विराट कोहली के साथ मौजूद 
विराट कोहली ने कहा कि यह मेरे लिए विशेष लम्हा है। मेरी पत्नी यहां हैं और मेरा भाई भी। सभी को काफी गर्व है। यह टीम खेल है और यह आपके बिना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को भी धन्यवाद। विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल