1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने 71वीं बार किया ये कारनामा, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ 5 कदम हैं दूर

विराट कोहली ने 71वीं बार किया ये कारनामा, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ 5 कदम हैं दूर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 12, 2026 07:30 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 07:33 am IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। भारत की जीत में अहम भूमिक निभाने वाले किंग कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

Virat vs Sachin Record: वडोदरा में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत के जीत हीरो विराट कोहली रहे। 301 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोहली इस मैच में शतक लगाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए। लेकिन उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेज मास्टर कोहली इस मैच में शुरुआत ही शानदार लय में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की, वहीं तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन जोड़े। विराट कोहली को उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

विराट कोहली की नजरें सचिन के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

विराट कोहली के लिए यह उनके वनडे करियर का 45वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। इसके बाद अब विराट की नजरें सचिन के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं। उन्होंने उस रिकॉर्ड की तरफ अब अपना कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का है। यह रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 76 बार POTM अवॉर्ड अपने नाम किया था। अब सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से विराट सिर्फ 5 कदम दूर हैं।

कोहली ने अब तक 45 बार वनडे में, 16 बार टी20 में और 10 बार टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच अब फासला बेहद ही कम रह गया है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में 62 बार वनडे में और 14 बार टेस्ट में यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच अब सिर्फ 5 कदम का अंतर रह गया है। अगर विराट यहां से पांच बार POTM अवॉर्ड जीतने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन की बराबरी कर लेंगे और संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • 76 - सचिन तेंदुलकर 
  • 71 - विराट कोहली 
  • 58 - सनथ जयसूर्या
  • 57 - जैक कैलिस
  • 50 - कुमार संगकारा

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

सिर्फ वनडे क्रिकेट की बात करें तो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। कोहली का यह 50 ओवर फॉर्मेट में 45वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। इस लिस्ट में उनसे आगे श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर का नाम है। वनडे में सचिन ने 62 बार और जयसूर्या ने 48 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली की दमदार पारी से टीम इंडिया ने जीत से किया आगाज, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से अभी भी इतने रन दूर कोहली, क्या बन पाएंगे ODI के बादशाह?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल