1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर T20I सीरीज से हुआ बाहर

श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, स्टार स्पिनर T20I सीरीज से हुआ बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 09, 2025 06:50 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 06:51 pm IST

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 10 जुलाई से तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है।

Wanindu Hasaranga- India TV Hindi
वानिन्दु हसरंगा हुए चोटिल Image Source : GETTY

Wanindu Hasaranga: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 10 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हुए हैं। इस चोट के बाद हसरंगा कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आखिरी वनडे मैच में हसरंगा को लगी थी चोट

बताया जा रहा है कि हसरंगा को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उनके दाएं पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। चोट लगने के बाद वह काफी दर्द में नजर आए थे। उस मैच को श्रीलंका ने 99 रनों से अपने नाम किया था और सीरीज में भी 2-1 से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने कहा कि जेफरी वांडरसे तीन मैचों की सीरीज के लिए हसरंगा की जगह टीम में शामिल होंगे। हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। वह लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में हमारे सुपरस्टार हैं। वह अब कोलंबो लौटेंगे और हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपनी रिहैब की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

हसरंगा का इंटरनेशनल करियर

हसरंगा के करियर की बात करें तो वह अब तक 4 टेस्ट, 66 वनडे और 79 T20I मैच खेल चुके हैं। टेस्ट से वह संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं। हसरंगा वनडे में 108 और T20I में 131 विकेट ले चुके हैं। टी-20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में T20I सीरीज से बाहर होना उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

चरित असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो और ईशान मलिंगा।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट, नोट कर लीजिए पूरी टाइमिंग

ऐसी स्टंप'चीर' गेंदबाजी कभी नहीं देखी होगी आपने, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल