Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MCA का बड़ा ऐलान, वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर होगा स्टैंड, तीन गेट दिग्गजों के नाम

MCA का बड़ा ऐलान, वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के नाम पर होगा स्टैंड, तीन गेट दिग्गजों के नाम

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Feb 28, 2026 07:39 am IST, Updated : Feb 28, 2026 07:39 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। MCA ने वानखेड़े स्टेडियम के लेवल-1 स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रवि शास्त्री के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

Ravi Shastri - India TV Hindi
Image Source : AFP रवि शास्त्री

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम को लेकर बड़ी खबर आई है।। अब जब भी क्रिकेट फैंस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करेंगे, तो उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की विरासत और भी करीब से महसूस होगी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA ने 27 फरवरी को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए स्टेडियम के प्रेस बॉक्स के नीचे स्थित लेवल-1 स्टैंड का नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कोच रवि शास्त्री के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

MCA प्रेसीडेंट अजिंक्य नाइक ने बयान जारी कर कहा की मुंबई क्रिकेट हमारे दिग्गजों द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन लोगों का सम्मान करें, जिन्होंने शहर और देश का नाम रोशन किया है। प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल 1 स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव एक खिलाड़ी, लीडर और कोच के तौर पर उनके बहुत बड़े योगदान को सम्मान देना है।

टीम इंडिया के लिए खेले 200 से ज्यादा मैच

रवि शास्त्री ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 ODI मैच खेले। 2017 से 2021 तक वे भारतीय टीम के हेड कोच भी रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने 2019 ODI वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक सफर तय किया। शास्त्री की कोचिंग में ही भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती और 2020-21 में उस ऐतिहासिक जीत को दोहराया।

MCA ने किया बड़ा ऐलान

MCA ने शास्त्री के अलावा स्टेडियम के तीन गेट भी दिग्गज खिलाड़ियों के नाम समर्पित करने का फैसला किया है। गेट का नामकरण दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम पर किया जाएगा। दिलीप सरदेसाई ने 1971 के वेस्टइंडीज दौरे पर 642 रन बनाकर भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। एकनाथ सोलकर को शॉर्ट लेग पर बेहतरीन कैचिंग के लिए जाना जाता था। वहीं डायना एडुल्जी भारतीय महिला क्रिकेट की अग्रणी हस्तियों में रही हैं और उन्होंने 22 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की। अजिंक्य नाइक ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी को समर्पित करने का मकसद गौरवशाली विरासत की याद दिलाना है।

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: रिंकू सिंह को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे?

सलमान आगा के परिवार को निशाना बनाना बेहद शर्मनाक कृत्य, कप्तान के बचाव में आगे आया पाकिस्तानी खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement