1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WCL 2025: एक्शन में दिखेंगे कई दिग्गज खिलाड़ी, भारत में मुकाबलों का यहां पर देखें सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

WCL 2025: एक्शन में दिखेंगे कई दिग्गज खिलाड़ी, भारत में मुकाबलों का यहां पर देखें सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 18, 2025 10:35 am IST,  Updated : Jul 18, 2025 10:35 am IST

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन का आगाज 18 जुलाई से होगा, जिसमें पहला मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान की चैंपियंस टीम के बीच में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

World Championship of Legends- India TV Hindi
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स Image Source : GETTY/PTI

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन का आगाज 18 जुलाई से होगा, जिसमें इस बार भी टूर्नामेंट के सभी मुकाबले इंग्लैंड में खेले जाएंगे। पहले सीजन में इंडिया चैंपियंस की टीम ने युवराज सिंह की कप्तानी में खिताब को अपने नाम किया था। दूसरे सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल 18 मुकाबले चार वेन्यू पर खेले जाएंगे। इंडिया चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस की टीम भी खेलते हुए दिखेगी, जिसमें दोनों ही टीमों की भिड़ंत का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।

युवराज सिंह और एबी डिविलियर्स सहित ये दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे

WCL के दूसरे सीजन में सभी 6 टीमों के स्क्वाड में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखने वाले हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम एबी डिविलियर्स का है जो साउथ अफ्रीका चैंपियंस टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा इंडिया चैंपियंस टीम में युवराज सिंह के अलावा सुरेश रैना, शिखर धवन, रॉबिन उथप्पा और हरभजन सिंह खेलते हुए दिखेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम में ब्रेट ली, क्रिस लिन और पीटर सिडल जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मैदान पर दिखाई देंगे। सभी टीमों को दूसरी टीम के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा, जिसमें टॉप-4 पर खत्म करने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होगा और फिर 2 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बर्मिंघम में ही खेला जाएगा।

भारत में कब और कहां पर देख सकते मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

डब्ल्यूसीएल 2025 सीजन का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसमें अधिकतर मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से होगी। वहीं जिस दिन 2 मैच खेले जाएंगे तो उसमें पहला मैच शाम 5 बजे से शुरू होगा। वहीं इन मैचों की भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोड की एप और वेबसाइट पर होगी, जिसमें फैंस अपनी स्मार्ट टीवी पर लॉगिन कर मैचों का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

पंत को शोर की वजह से नहीं दिया कुछ सुनाई, फिर बुमराह ने किया ऐसा मजाक; लगे खूब ठहाके

शिमरोन हेटमायर ने एक ओवर में जड़ दिए 5 छक्के, बना डाले इतने रन; टीम को दिलाई जीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल