1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के 29 साल के क्रिकेटर पर लगा 4 साल का बैन, तीन साल पहले किया था डेब्यू

John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के 29 साल के क्रिकेटर पर लगा 4 साल का बैन, तीन साल पहले किया था डेब्यू

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 09, 2022 10:02 am IST,  Updated : Oct 09, 2022 10:19 am IST

John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज जॉन कैंपबेल पर लगाया गया चार साल का प्रतिबंध।

John Campbell, west indies cricket team- India TV Hindi
John Campbell Image Source : GETTY

Highlights

  • जॉन कैंपबेल ने 2019 में किया था डेब्यू
  • टेस्ट में खेले अधिक मैच
  • वनडे में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी 179 रन की पारी

John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर जॉन कैंपबेल पर चार का बैन लगा दिया गया है। तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 29 साल के क्रिकेटर पर यह प्रतिबंध जमैका डोपिंग रोधी कानून के तहत लगाया गया है। जमैका डोपिंग रोधी कमीशन (जैडको) ने तीन सदस्यीय पैनल द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

नियमों के उल्लंघन का आरोप

कैंपबेल के ऊपर अपना सैंपल न देने या इन्कार करने के आरोप लगे हैं। जैडको की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि पैनल ने संतोष जाहिर करते हुए माना है कि एथलीट ने जैडको के डोपिंग रोधी नियम 2.3 का उल्लंघन किया है। सबूत के आधार पर पैनल ने यह नहीं पाया कि एथलीट का डोपिंग रोधी उल्लंघन जानबूझकर नहीं किया गया था।

10 मई से लागू होगा बैन

बयान में आगे कहा गया कि इस मामले में परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एथलीट पर 4 साल की अवधि का बैन लगाया जाना चाहिए। इसमें जैडको के नियम 10.3.1 का हवाला देते हुए कहा गया कि इस साल 10 मई को उल्लंघन की अधिसूचना जारी होने के समय से ही यह बैन शुरू लागू होगा।

टेस्ट में खेले सर्वाधिक मैच

कैंपबेल का अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है। उन्होंने अब तक कुल 28 मैच खेले हैं और इस दौरान 27.97 की औसत से 1147 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी आए हैं। इस कैरेबियाई बल्लेबाज को टी20 में अधिक मौके नहीं मिले लेकिन वनडे और टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। कैंपबेल ने 20 टेस्ट मैच में 26.11 की औसत और तीन अर्धशतक की मदद से 888 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में 6 वनडे मैचों में उन्होंने 49.60 की औसत और 115 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए। इसमें उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में खेले गए एक मैच में 179 रन की पारी खेली थी।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल