1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: वेस्टइंडीज खिलाड़ी को ICC ने सुनाई सजा, दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के खिलाफ की थी ये हरकत

IND vs WI: वेस्टइंडीज खिलाड़ी को ICC ने सुनाई सजा, दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के खिलाफ की थी ये हरकत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 12, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 06:44 pm IST

IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल के खिलाफ एक ऐसी हरकत की जिसके बाद अब आईसीसी की तरफ से उन्हें सजा सुनाई गई है।

Jayden Seales- India TV Hindi
जायडेन सील्स Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज की टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए थे। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी को 518 रनों के स्कोर पर घोषित कर दिया था। वहीं इस मुकाबले के तीसरे दिन आईसीसी की तरफ से वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स को कड़ी सजा भी सुनाई गई है, जिसमें इसके पीछे पहले दिन के खेल में उनकी यशस्वी जायसवाल के खिलाफ की गई हरकत इसका कारण बनी।

जायडेन सील्स पर लगा उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना

वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने दिल्ली टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में गेंदबाजी करने के दौरान जब भारतीय पारी का 29वां ओवर फेंकने आए थे तो उस समय उन्होंने यशस्वी जायसवाल के खिलाफ गेंद फेंकी जिसपर उन्होंने खुद फील्डिंग भी कर ली। सील्स ने गेंद पकड़ने के साथ उसे जायसवाल की तरफ वापस थ्रो कर दिया, जिसमें यशस्वी उस समय अपनी क्रीज के अंदर ही खड़े हुए थे। जायडेन सील्स ने अपने इस कदम को लेकर दावा किया था कि वह यशस्वी को रन आउट करना चाहते थे, लेकिन अंपायर और मैच रेफरी ने पाया कि यहां रन आउट का कोई चांस ही नहीं था और सील्स ने ऐसा जानबूझकर किया था और इसी के चलते अब उन्हें और आईसीसी की आचार संहिता को तोड़ने के लिए 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट प्वाइंट भी उनके खाते में जोड़ा गया है।

वेस्टइंडीज पर मंडरा रहा पारी से हार का खतरा

भारतीय टीम के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 248 रन बनाकर सिमट गई। वहीं फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में अब तक उनकी तरफ से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली है। हालांकि अभी भी वह टीम इंडिया के स्कोर से 97 रन पीछे हैं, ऐसे में वेस्टइंडीज टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज की तरफ से साई होप 66 और जॉन कैम्पबेल 87 रन बनाकर खेल रहे थे।

ये भी पढ़ें

IND vs WI: पांच विकेट हॉल लेने के बाद कुलदीप यादव ने का बड़ा बयान, पिच को लेकर कही ये बात

VIDEO: कप्तान गिल का मैदान पर दिखा सुपरमैन अवतार, पकड़ा ऐसा कैच देखकर रह जाएंगे हैरान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल