1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: पांच विकेट हॉल लेने के बाद कुलदीप यादव का बड़ा बयान, पिच को लेकर कही ये बात

IND vs WI: पांच विकेट हॉल लेने के बाद कुलदीप यादव का बड़ा बयान, पिच को लेकर कही ये बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 12, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 07:03 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। इसको लेकर उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
कुलदीप यादव Image Source : AP

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और विंडीज की टीम अभी भी 97 रन पीछे है। भारत के 518 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज को पहली पारी में ऑलआउट करने में सबसे अहम भूमिका टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने निभाई। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी इस उपलब्धि और दिल्ली की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

तीसरे दिन की बॉलिंग को लेकर कुलदीप ने क्या कहा?

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि हमने दूसरे दिन वाकई अच्छी शुरुआत की थी। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और विकेट में कोई पेस  नहीं थी, इसलिए हमने सही लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की। मेरा प्लान यही था कि मैं स्टंप टू स्टंप गेंद डालूं। पहली पारी में हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की। होप और कैंपबेल ने उनके लिए बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं। और इस समय वे वाकई अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पिच को लेकर कुलदीप का बड़ा बयान

पिच को लेकर कुलदीप यादव ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी लग रही है। विकेट बेशक धीमा है। और विकेट में कोई पेस नहीं है, इसलिए आपको खुद से कुछ न कुछ करना होगा। रिस्ट स्पिनरों के लिए, यह कभी-कभी मुश्किल होता है। मेरा प्लान था कि मैं सही लेंथ पर गेंद डालूं और बल्लेबाजों को हवा में बीट करूं। मुझे लगा कि कल मैंने अच्छी गेंदबाजी की।

मेरा काम बस अच्छी गेंदबाजी करने का है- कुलदीप यादव

अंत में उन्होंने पांच विकेट हॉल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि मेरी सोचा यही है कि मुझे जो भी गेंद मिले, मुझे बस गेंदबाजी करनी है। और मैं जिस भी फॉर्मेट में खेलूं, बस अपना बेस्ट देना है। काफी लंबे समय के बाद पांच विकेट लेना खास था। पांच विकेट लेने के लिए आपको कुछ न कुछ खास करना होता है। मैं हमेशा यही सोचता हूं। और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं 18 महीने बाद खेलूँगा या एक महीने बाद। मेरा काम बस अच्छी गेंदबाजी करने का है।

शाई होप और जॉन कैंपबेल कर रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी

फॉलोऑन मिलने के बाद शाई होप और जॉन कैंपबेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुछ हद तक वेस्टइंडीज की वापसी करवाई है। वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन के स्टंप्स तक दूसरी पारी में 49 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाए थे। होप 66 और ओपनर कैंपबेल 87 रन बनाकर नाबाद हैं। मेहमान टीम फिलहाल 97 रन पीछे है। अब चौथे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है।

यह भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में किया कमाल, अपने नाम किया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खत्म किया दो साल पुराना श्राप, 16 पारियों के बाद हुआ ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल