1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 120 गेंदों में ठोक दिए 254 रन, टूटने से बाल-बाल बचा श्रीलंका का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 120 गेंदों में ठोक दिए 254 रन, टूटने से बाल-बाल बचा श्रीलंका का वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 23, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Feb 23, 2026 09:45 pm IST

West Indies Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में कामयाब रही है।

powell & Hetmeyer- India TV Hindi
रोवमन पॉवेल और हेटमायर Image Source : AP

West Indies Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की और उन्होंने 120 गेंदों पर 254 रन ठोक दिए। आपको बता दें कि इसमें से 21 रन एक्स्ट्रा के तौर पर आए। विंडीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा टारगेट रखा है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल ने अर्धशतक लगाया था।

श्रीलंका का रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बचा 

वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में छह रन और बना लेती तो उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाता। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका की टीम 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे। इस मैच में श्रीलंका का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बच गया। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड के मामले में तीसरे नंबर पर आयरलैंड का नाम है। आयरलैंड ने इसी वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए थे।

शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 122 रन की साझेदारी

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच की बात करें तो इस मुकाबले में विंडीज के लिए शिमरन हेटमायर और रोवमन पॉवेल ने अर्धशतक लगाया है। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी हुई। हेटमायर ने इस मैच में 34 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान स्ट्राइक रेट 250 का रहा। उनके अलावा रोवमन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए।

विंडीज के अन्य बल्लेबाजों ने भी खेला छोटा कैमियो

इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 बॉल पर 31 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 10 बॉल पर 21 रन बनाए। वहीं जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में दो छक्के की मदद से 13 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 100 से कम का रहा। वह 12 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे की तरफ से रिचर्ड नागरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026 के बीच कैसी है आईसीसी की टीम रैंकिंग, ये हैं टॉप 5 टीमें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, सितंबर से अक्टूबर तक खेले जाएंगे 6 मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल