टी20 विश्व कप 2026 में रोज मैच खेले जा रहे हैं। हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता है, लेकिन सोमवार को जो काम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, वो इससे पहले टी20 विश्व कप में इससे पहले कभी नहीं हुआ था। सुपर 8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने सामने थी। जो कीर्तिमान बना उसमें दोनों टीमों का योगदान रहा। हालांकि मैच बड़े अंतर से वेस्टइंडीज की टीम जीतने में कामयाब रही।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को टी20 विश्व कप 2026 के अहम मैच में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने सामने थीं। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने की भूल कर दी। टीम ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिए। ये इस साल के विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो 17.4 ओवर में केवल 147 रन बनाकर ही आउट हो गई। इस तरह से जिम्बाब्वे को 107 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
अब आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जब वेस्टइंडीज ने 254 रन बनाए तो उनकी पारी में कुल मिलाकर 19 छक्के आए। टीम ने इस मामले में साल 2014 में नीदरलैंड्स के सबसे ज्यादा छक्कों की बराबरी कर ली है। इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो भले ही उन्हें हार मिली हो, लेकिन टीम ने कुल मिलाकर 12 छक्के ठोक दिए। इस तरह से पूरे मैच में 31 छक्के लगे। ये टी20 विश्व कप के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले साल 2014 में आयरलैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच में कुल 30 छक्के लगे थे। अब ये रिकॉर्ड करीब 12 साल बाद टूट गया है।
वेस्टइंडीज की टीम ने एक और कारनामा किया है। टी20 विश्व कप के इस सीजन में वेस्टइंडीज की ये लगातार पांचवीं जीत है। टीम की ये इस टूर्नामेंट में लगातार सबसे लंबी जीत हो गई है। मजे की बात ये भी है कि वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक टी20 विश्व कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जो पांच मैच खेले हैं, वो सब के सब जीते हैं। यानी वेस्टइंडीज के लिए ये लकी मैदान हो गया है।
यह भी पढ़ें
भारत के लिए आसान हुई सेमीफाइनल में एंट्री, जिम्बाब्वे को बुरी तरह पीटकर वेस्टइंडीज ने बना दिया काम
संपादक की पसंद