Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा

सूर्यकुमार यादव ने रन चेज के वक्त हैरी ब्रूक से आखिर क्या पूछा था, भारतीय कप्तान ने अब किया खुलासा

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 06, 2026 02:18 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 02:20 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में इंग्लैंड के चेज के दौरान नर्वस थे। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से एक सवाल भी पूछा। इसका खुलासा खुद सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया।

Harry Brook & Suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : AP हैरी ब्रूक & सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से करीबी जीत दर्ज की। भारत ने 253/7 का स्कोर खड़ा किया था। यह टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में इंग्लैंड ने भी रन चेज के दौरान कुछ देर के लिए टीम इंडिया को सांसे अटका दी थी। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। जैकेब बेथेल ने (48 गेंदों में 105) ने तूफानी शतक लगाया। वहीं विल जैक्स ने 35 और जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया। 

हैरी ब्रूक से रन चेज के दौरान सूर्या ने क्या कहा था?

सूर्यकुमार ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद कहा कि जब इंग्लैंड की टीम रन चेज कर रही थी उस वक्त वो काफी नर्वस थे। उन्होंने मजाक में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से एक सवाल भी पूछा था। इग्लैंड के रन चेज को लेकर टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि हे भगवान! मैंने हैरी ब्रूक से कहा कि हमें तुम्हारे खिलाफ और कितने रन बनाने चाहिए? हालांकि, ईमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छा विकेट था। जिस तरह से इंग्लैंड ने बैटिंग की, मैं उनसे क्रेडिट नहीं छीनना चाहता। वे रन चेज के दौरान हमेशा मैच में बने हुए थे और चेज में भी लगातार बने रहे। लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अन्य बॉलर्स ने मैच को वापस खींचा, वो अविश्वसनीय था। यह खास बॉलिंग परफॉर्मेंस थी। कप्तान चेज के दौरान नर्वस थे। उन्होंने कहा कि मैं रन चेज के दौरान बहुत नर्वस था। अगर किसी ने मेरा हार्ट रेट चेक किया होता तो आसानी से 160–175 होता। लेकिन यह गेम का हिस्सा है। यह एक शानदार सेमीफाइनल था।

सूर्यकुमार यादव ने की सैमसन की तारीफ

सूर्या ने मैच के बाद टीम इंडिया की जीत को लेकर कहा कि फाइनल में पहुंचना यह एक अविश्वसनीय एहसास है। भारत में खेलना, बेहतरीन टीम को लीड करना और अहमदाबाद जाकर फाइनल खेलना शानदार है। यह सभी लड़कों के लिए खास एहसास है। इस दौरान कप्तान सूर्या ने संजू सैमसन की तारीफ की, उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और सात छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। सूर्या ने सैमसन को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि जैसे ही वह बैटिंग के लिए उतरा तो उसे पता था कि क्या करना है। जब विकेट भी गिरा तो उसे पता था कि पिच अच्छी है। उसने टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग की। उसने जो कड़ी मेहनत की, उसका फल मिलना ही था। आज की पारी बहुत खास थी।

यह भी पढ़ें

Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement