1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा कप्तान, जान लीजिए ये 3 नाम

रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा कप्तान, जान लीजिए ये 3 नाम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2022 08:02 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 08:02 pm IST

रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला कप्तान कौन होगा। आज जब सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया का  ऐलान किया, उसके बाद बातचीत में ये भी साफ कर दिया कि रोहित शर्मा के बाद नया कप्तान कौन हो सकता है। इसको लेकर तीन नाम चल रहे हैं। 

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के अब तीनों फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। अब ये करीब करीब साफ है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप, अगले साल होने वाले वन डे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाकी बचे हुए मैचों में रोहित शर्मा की कप्तान रहेंगे। लेकिन रोहित शर्मा के कप्तान बनने से पहले ही ये सवाल भी उठने लगे थे कि रोहित शर्मा अब बहुत ज्यादा दिन तक क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। ऐसे में रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला कप्तान कौन होगा। आज जब सेलेक्शन कमेटी ने टीम इंडिया का  ऐलान किया, उसके बाद बातचीत में ये भी साफ कर दिया कि रोहित शर्मा के बाद नया कप्तान कौन हो सकता है। इसको लेकर तीन नाम चल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :  एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK का खिलाड़ी संकट में फंसा!

राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रोहित शर्मा कप्तानी के लिए सभी की पहली पसंद थे। वह हमारे देश का नंबर एक क्रिकेटर है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह तीनों फॉर्मेट में खेल रहा है। महत्वपूर्ण यह है कि हम उनका वर्क मैनेजमेंट कैसे संभालते हैं। रोहित शर्मा के कप्तान रहते हुए नए कप्तानों को तैयार किया जाएगा और यह साफ हो गया कि केएल राहुल के दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद वह अब पसंद नहीं रह गण् हैं। चेतन शर्मा ने कहा कि केएल राहुल, रिषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को रोहित शर्मा की कप्तानी में भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाएगा। चेतन शर्मा ने कहा ये भी कहा कि हमने केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका में कप्तान बनाया। जसप्रीत5 बुमराह वहां उप कप्तान थे और श्रीलंका के खिलाफ भी यह भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में​ रिषभ को उप कप्तान बनाया गया। ये संभावित कप्तानी के दावेदार हैं जिन्हें रोहित शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्रिस गेल करेंगे वापसी, अब इस टीम के ​बनेंगे हेड कोच

चयनसमिति ने सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज इशांत और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को बाहर करके कड़ा फैसला किया। भारत के 2022 के टेस्ट कैलेंडर को देखते हुए इन चारों को वापसी का मौका मिलने की संभावना कम है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के अलावा भारत को 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं जबकि भारत 2023 के शुरू में चार टेस्ट मैचों के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। चयन समिति अब चेतेश्वर पुजारा की जगह हनुमा विहारी और रहाणे के स्थान पर गिल को पूरे मौके देगी। इशांत की जगह लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान तैयार हैं जबकि पंत की अनुपस्थिति में कोना भरत को साहा पर प्राथमिकता मिलना तय है। चेतन शर्मा ने कहा कि चयन समिति ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के नाम पर काफी चर्चा की। हमने उन्हें बताया कि हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुए। हमने उन्हें रणजी ट्राफी में खेलने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें : टेस्ट टीम इंडिया में यूपी के सौरभ कुमार का सेलेक्शन, जानिए कौन है ये खिलाड़ी

लेकिन रिद्धिमान साहा की उम्र अब करीब 37 वर्ष हो गई है, उनका टीम में न होने का ये एक कारण रहा है। चेतन शर्मा ने कहा कि हम उम्र को बहुत अधिक तवज्जो नहीं देते। हमने किस आधार पर साहा को बाहर किया, हम आपको नहीं बता सकते। लेकिन एक समय होता है जबकि आप युवाओं को मौका देने के बारे में सोचते हो। इसके अलावा मुझे नहीं पता कि साहा रणजी ट्राफी में क्यों नहीं खेल रहे हैं।

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल