1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ENG : कार्लोस ब्रेथवेट ने जो रूट पर लगा दिया ऐसा आरोप, आप भी जानिए

WI vs ENG : कार्लोस ब्रेथवेट ने जो रूट पर लगा दिया ऐसा आरोप, आप भी जानिए

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2022 03:43 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 03:43 pm IST

इंग्लैंड के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अंतिम सेशन की शुरुआत में 67 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे।

joe Root- India TV Hindi
joe Root Image Source : PTI

Highlights

  • वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर हुआ खत्म
  • जो रूट की खेल भावना को लेकर कार्लोस ब्रेथवेट ने उठाया सवाल
  • एनक्रुमाह बोनर और जेसन होल्डर ने टीम के लिए खेली जुझारू पारी

वेस्टइंडीज के पूर्व आलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने जो रूट पर सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान ने पहले टेस्ट में पांचवें दिन मुकाबले को तब तक ड्रॉ नहीं कराया, जब तक अंतिम पांच गेंद नहीं रह गई। इंग्लैंड के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अंतिम सेशन की शुरुआत में 67 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एनक्रुमाह बोनर के 138 गेंद में 38 रन और जेसन होल्डर के 101 गेंद में 37 रन की बदौलत 239 गेंद खेली और इस दौरान 35 ओवर में 80 रन जोड़कर इंग्लैंड को जीत से दूर कर दिया।

 
एनक्रुमाह बोनर और जेसन होल्डर की बदौलत बना मैच
एनक्रुमाह बोनर और जेसन होल्डर क्रीज पर डटे हुए थे और ओवर कम हो रहे थे, लेकिन इसके बावजूद मेहमान टीम ने मैच ड्रॉ कराने की कोई इच्छा नहीं दिखाई। ब्रेथवेट ने बीटी स्पोर्ट से कहा कि अगर मैं वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में मौजूद सीनियर खिलाड़ी होता तो यह मुझे थोड़ा अपमानजनक लगता कि अंतिम घंटे में दो खिलाड़ियों के क्रीज पर जमे होने और पिच से कोई मदद नहीं मिलने के बावजूद, इंग्लैंड को लगता था कि वे छह विकेट हासिल कर सकते हैं और उन्होंने तब तक इंतजार किया जब तक सिर्फ पांच गेंद बची रह गई।

कार्लोस ब्रेथवेट ने उठाए ये बड़े सवाल
कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि अगर यह एशेज टेस्ट होता तो भी क्या इंग्लैंड ऐसा करता? क्या वे भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा करते? मुझे लगता है कि जवाब नहीं होता तो फिर उन्होंने हमारे खिलाफ ऐसा क्यों किया। ब्रेथवेट ने कहा कि  अगर वेस्टइंडीज को प्रतिबद्धता की जरूरत है तो मुझे लगता है कि उसे खेल के उस हिस्से से यह मिलेगी। उन्हें सोचना चाहिए कि हमारे पास दो टेस्ट है यह साबित करने के लिए कि इंग्लैंड जैसा सोचता है हम उससे अधिक बेहतर हैं। दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट ब्रिजटाउन में 16 मार्च से शुरू होगा। 

(Bhasha inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल