1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं

WI vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम में कोई बदलाव नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2022 11:39 am IST,  Updated : Mar 14, 2022 11:39 am IST

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से केंसिंग्टन ओवल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

 वेस्टइंडीज टीम- India TV Hindi
 वेस्टइंडीज टीम Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से केंसिंग्टन ओवल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था जिससे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीम बराबरी पर हैं।

वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने रविवार को कहा, "एंटीगुआ में यह पहला कड़ा मुकाबला था और हमने बारबाडोस में दूसरे मैच के लिए उन्हीं 13 खिलाड़ियों के साथ रहने का फैसला किया।यह सभी गेंदबाजों की कड़ी मेहनत का नतीजा था और जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, उससे हम बहुत खुश थे।"

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन स्टेडियम में 16 मार्च से होगा। वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 मार्च से नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा में खेला जाएगा।

दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रमाह बोनर, शमरह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, वीरासामी पर्मौल, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल