1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs IND : रोहित शर्मा एंड कंपनी अब लगेगी नए मिशन पर, जानिए कब होगी रवाना

WI vs IND : रोहित शर्मा एंड कंपनी अब लगेगी नए मिशन पर, जानिए कब होगी रवाना

 Published : Jul 25, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 01:28 pm IST

WI vs IND : वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कई बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था।

Rohit Sharma and Rahul Dravid- India TV Hindi
Rohit Sharma and Rahul Dravid Image Source : PTI

Highlights

  • वन डे के बाद भारत और वेेस्टइंडीज के बीच होगी टी20 सीरीज
  • पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को होगा
  • कप्तान रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी आज रात होंगे रवाना

 

WI vs IND : टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की वन डे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और भारत ने दोनों मैच अपने नाम कर लिए हैं। तीसरा और आखिरी मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज शुरू होगी। वन डे सीरीज के लिए कप्तान शिखर धवन हैं, लेकिन टी20 सीरीज में बतौर कप्तान एक बार फिर रोहित शर्मा वापसी करते हुए दिखेंगे। पांच टी20 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। अब पता चला है कि टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी आज रात को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज में फिर कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कई बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था। तीन मैचों की सीरीज अब खत्म हो रही है और आखिरी मैच 27 जुलाई को होगा। इस बीच टी20 सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई आदि आज रात वेस्टइंडीज के लिए रवाना होने वाले हैं। खास बात ये है कि कुलदीप यादव भी जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं। उनका सेलेक्शन टीम के लिए हुआ था, लेकिन साथ ही ये शर्त थी कि वे अगर फिट होते हैं, तभी वेस्टइंडीज जाएंगे, लेकिन अब पता चला है कि वे पूरी तरह से ठीक हैं और आज रात बाकी खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज जाएंगे। 

केएल राहुल को लेकर अभी तक नो अपडेट
कुलदीप यादव की तरह ही केएल राहुल का सेलेक्शन में भी फिटनेस का मामला है। हालांकि इससे पहले ही वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया है और कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन पर कोई आखिरी फैसला लिया जाएगा। लेकिन माना यही जा रहा है कि हो सकता है कि केएल राहुल टी20 सीरीज मिस करें। अब वे अगली सीरीज में टीम इंडिया के लिए वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने कोई भी अपडेट इस बाबत नहीं दिया है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल