1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women T20 Challenge Scorecard : सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 49 रनों से दी मात, पूजा वस्त्राकर ने झटके 4 विकेट

Women T20 Challenge Scorecard : सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 49 रनों से दी मात, पूजा वस्त्राकर ने झटके 4 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 23, 2022 07:12 pm IST,  Updated : May 23, 2022 10:58 pm IST

महिला टी20 चैलेंज के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स को 49 रनों से हरा दिया है। अब सुपरनोवाज अगला मुकाबला 24 मई को वेलोसिटी के साथ खेलेगी।

सुपरनोवाज का जीत से...- India TV Hindi
सुपरनोवाज का जीत से आगाज Image Source : IPL

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली सुपरनोवाज ने महिला टी20 चैलेंज के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को 49 रनों से मात दी। इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हरमनप्रीत की टीम ने लीग का सर्वोच्च स्कोर बनाया और पूरे 20 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। उनके अलावा हरलीन देओल ने 35 और डिएंड्रा डोटिन ने 32 रनों की पारी खेली। जवाब में ट्रेलब्लेजर्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

यहां देखिए इस पूरे मैच का स्कोरकार्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल