1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल आज, कब और कहां देख पाएंगे लाइव

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल आज, कब और कहां देख पाएंगे लाइव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 28, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 04:36 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक अहम मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

India vs Australia ICC Womens T20 World Cup- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह होगा। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 मैचों में 8 अंकों के साथ अपना टिकट लगभग पक्का कर चुकी है। लेकिन टीम इंडिया को अगर यहां से सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। इस मुकाबले से ही ग्रुप ए की सेमीफाइनल की तस्वीर तय होगी। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला ये मैच आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

लॉर्ड्स में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 28 जून 2026 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक महामुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा, जिसके ठीक आधे घंटे बाद यानी शाम 7:00 बजे से मैच की शुरुआत हो जाएगी। टूर्नामेंट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है, वहीं टीम इंडिया को अब तक एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

कब और कहां देख पाएंगे ये मैच लाइव?

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की बात करें तो महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। अगर आप इस मैच को अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर की जाएगी। आप इस ऐप के जरिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

इस टी20 वर्ल्ड कप अजेय रही है ऑस्ट्रेलिया की टीम

टीम इंडिया की बात करें तो उन्होंने अभी तक पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश को मात दी है। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक हार ने भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के लिए भारत का रास्ता मुश्किल बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। अब इस मुकाबले में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

MLC में हुआ सांसें रोक देने वाला मैच, अकील हुसैन की हैट्रिक बेकार, निखिल चौधरी ने आखिरी गेंद पर पलटा पासा

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार बना ऐसा रिकॉर्ड, आमिर जंगू और रोस्टन चेज ने रचा नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल