1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2023: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को रौंदकर टेबल टॉप पर पक्की की जगह

WPL 2023: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को रौंदकर टेबल टॉप पर पक्की की जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 09, 2023 11:34 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 11:34 pm IST

WPL 2023 में मुंबई की टीम ने दिल्ली को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की।

WPL 2023 - India TV Hindi
WPL 2023 Image Source : PTI

WPL 2023: वुमेन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम थी। दिल्ली की टीम को मुंबई के सामने हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच को मुंबई की टीम ने 8 विकेट से जीता। यू टूर्नामेंट में दिल्ली की पहली हार थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 109 रन बना पाई। जिसे मुंबई ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई का शानदार खेल

बाएं हाथ की स्पिनर सैका इशाक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जबकि हेली मैथ्यूज ने फिर से अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखाई जिससे मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 30 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले अपने दोनों मैच जीतने वाली टीमों के मुकाबले में मुंबई अव्वल साबित हुआ। मुंबई ने पहले दिल्ली को 18 ओवर में 105 रन पर ढेर किया और फिर 15 ओवर में दो विकेट पर 109 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। 

मुंबई के गेंदबाजों का कमाल

मुंबई के गेंदबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाए रखा। उनकी तरफ से सैका इशाक (13 रन देकर तीन), मध्यम गति की गेंदबाज इसी वोंग (10 रन देकर तीन) और ऑफ स्पिनर हेली मैथ्यूज (19 रन देकर तीन) ने तीन-तीन विकेट लिए। दिल्ली की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज मेग लैनिंग (41 गेंदों पर 43 रन, पांच चौके), जेमिमा रोड्रिग्स (18 गेंदों पर 25 रन, तीन चौके) और राधा यादव (10) ही दोहरे अंक तक पहुंचे।

मुंबई के लिए मैथ्यूज ने बल्लेबाजी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा तथा 31 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। उन्होंने यास्तिका भाटिया के साथ पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। यास्तिका ने शुरू में रन बनाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने 32 गेंद पर 41 रन बनाए जिसमें आठ चौके शामिल हैं। 

हरमन ने सीवर के साथ खत्म किया मैच

इसके बाद नैट सीवर ब्रंट (19 गेंदों पर नाबाद 23 रन, चार चौके) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (आठ गेंदों पर नाबाद 11 रन, दो चौके) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल