1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB की टीम को मिली करारी हार, स्मृति मंधाना भी फ्लॉप; गुजरात जायंट्स की कप्तान ने लगाई फिफ्टी

RCB की टीम को मिली करारी हार, स्मृति मंधाना भी फ्लॉप; गुजरात जायंट्स की कप्तान ने लगाई फिफ्टी

 Published : Feb 28, 2025 12:00 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 12:49 am IST

WPL 2025 में आरसीबी की टीम को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में हार मिली है। आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।

आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मैच- India TV Hindi
आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मैच Image Source : WPL TWITTER

WPL 2025 में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम को गुजरात जायंट्स की टीम ने 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी की गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इसी वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ, जिसके बाद आरसीबी की टीम सिर्फ 125 रनों पर ही सिमट गई। गुजरात ने एश्ले गार्डनर के अर्धशतक की बदौलत टारगेट हासिल कर लिया। 

एश्ले गार्डनर ने लगाया अर्धशतक

छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब बेन मूनी 11 रन और दयालन हेमलता सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद नंबर तीन पर उतरीं हरलीन देओल 5 रन बना सकीं। ऐसे में गुजरात की टीम संकट से घिरी हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन फिर एश्ले गार्डनर और फोएबे लिचफील्ड ने सधी हुई बल्लेबाजी से गुजरात को जीत दिला दी। इन दोनों प्लेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी की। गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के लगाए। फोएबे फिचफील्ड ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुईं। शानदार प्रदर्शन के लिए गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।  

बिखरी आरसीबी की बल्लेबाजी

दूसरी तरफ आरसीबी की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। कप्तान स्मृति मंधाना बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुईं। एलिस पैरी तो अपना खाता तक नहीं खोल पाईं। ऋचा घोष ने 9 रन बनाए। राघवी बिष्ट और कानिका आहुजा ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की, लेकिन ये प्लेयर्स अच्छी शुरुआत मिलने के बाद पवेलियन लौट गईं। कनिका और राघवी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच में वापसी करने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 48 रन जोड़े। कनिका ने लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।

राघवी बिष्ट ने 22 रन और कानिका आहुजा ने 33 रनों का योगदान दिया। जॉर्जिया बेयरहेम ने 20 रन बनाए। किम गार्थ ने 14 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही आरसीबी की टीम 100 रनों के पार पहुंचने में सफल रही। गुजरात के लिए डिएंड्रा डॉटिन और तंनुजा कंवर ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं एश्ले गार्डनर और काशवी गौतम ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल