Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2025: बेथ मूनी की तूफान में उड़ी यूपी वॉरियर्स की टीम, गुजरात ने 81 रनों से जीता मुकाबला

WPL 2025: बेथ मूनी की तूफान में उड़ी यूपी वॉरियर्स की टीम, गुजरात ने 81 रनों से जीता मुकाबला

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 03, 2025 10:52 pm IST, Updated : Mar 03, 2025 11:11 pm IST

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मैच में गुजरात जायंट्स की इस जीत में बेथ मूनी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में 96 रनों की नाबाद पारी खेली।

Gujrat Gaints- India TV Hindi
Image Source : WPL/X गुजरात जायंट्स

वुमेंस प्रीमियर लीग का 15वां मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच लखनऊ के एकना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात की टीम ने 81 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने  20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम 17.1 ओवर ओवर में 105 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की इस जीत में बेथ मूनी ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 59 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 96 नाबाद रन बनाए।

बेथ मूनी ने खेली तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। दयालन हेमलता 2 के स्कोर पर चिनले हेनरी की गेंद पर आउट हो गई थी। इसके बाद बेथ मूनी ने हरलीन देओल के साथ मिलकर 101 रनों की शतकीय साझेदारी की। हरलीन देओल ने 32 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। हरलीन देओल के आउट होने के बाद कप्तान एश्ले गार्डनर 11 के स्कोर पर आउट हुई। वहीं ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन 17 बनाकर सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बनी। एक छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने अपने गेम खेलती रही। एक समय ऐसा लग रहा था कि वो इस मैच में आसानी से शतक पूरा कर लेंगी, लेकिन अंत के ओवर्स में लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और उन्हें ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिला। मूनी 4 रनों से शतक बनाने से चूक गई। यूपी वारियर्स की गेंदबाजी की बात करें तो चिनले हेनरी, कप्तान दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड ने 1-1 विकेट लिया। वहीं सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवरों में 34 रन देकर दो विकेट लिए।

फ्लॉप रही यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर टीम को पहला झटका लगा, जब किरण नवगिरे बिना खाता खोले डिएंड्रा डॉटिन की गेंद पर आउट हो गई। पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वॉल भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट हो गई। इन दो झटकों से टीम ठीक तरीके से उबर भी नहीं पाई थी तभी 13 के स्कोर पर वृंदा दिनेश भी चलती बनी। इसके बाद यूपी वॉरियर्स का पूरा बैटिंग ऑर्डर ताश की पत्तों की तरह बिखर गया। पूरी टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 105 रनों पर ऑलआउट हो गई। यूपी के लिए चिनले हेनरी टॉप स्कोरर रही, उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। वहीं ग्रेस हैरिस 25 रन बनाकर आउट हुई। गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात की तरफ से काशवी गौतम और तनूजा कंवर ने 3-3 विकेट लिए। उनके अलावा डिएंड्रा डॉटिन को दो विकेट मिला।

यह भी पढ़ें

WPL 2025: इतिहास रचने से चूकीं बेथ मूनी, इतने रन बनाते ही रच देती ये नया कीर्तिमान

IND vs AUS: विराट कोहली और रोहित शर्मा में मचेगी आगे निकलने की होड़, सेमीफाइनल में कौन मारेगा बाजी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement