Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिसंबर में इस तारीख को फिर से होगा ऑक्शन, इस बार लिस्ट में शामिल हैं दिग्गज प्लेयर्स

दिसंबर में इस तारीख को फिर से होगा ऑक्शन, इस बार लिस्ट में शामिल हैं दिग्गज प्लेयर्स

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Nov 28, 2024 11:26 pm IST, Updated : Nov 28, 2024 11:26 pm IST

WPL 2025: एक तरफ जहां इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन हाल में ही खत्म हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन को लेकर होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख भी सामने आ गई है।

Womens Premier League- India TV Hindi
Image Source : WPL/X महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए 15 दिसंबर को होगा मिनी ऑक्शन।

WPL Mini Auction 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के साल 2025 में खेले जाने वाले 18वें सीजन से पहले 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय और विदेशी प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर अपने पर्स से पैसे खर्च किए। वहीं अब महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का तीसरा सीजन साल 2025 में खेला जाना है जिससे पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, जहां पर कई बड़ी प्लेयर्स की टीमों में बदलाव होना तय माना जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें अभी खेलती है, जिसमें 18 प्लेयर्स का स्क्वाड होता है। इसी बीच अब महिला प्लेयर्स लीग के मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ गई है।

बेंगलुरु में होगा डब्ल्यूपीएल के तीसरे सीजन का ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। इस बार सभी को 15 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। जिसमें ऑक्शन से पहले ही रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स के नाम का ऐलान हो चुका है। मिनी ऑक्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें स्टार प्लेयर्स में भारत की स्नेह राणा, पूनम यादव और वेदा कृष्णमूर्ती होंगी। इसके अलावा विदेशी प्लेयर्स में ली ताहुहु, हीथर नाइट और डिएंड्रा डॉटिन का नाम शामिल है। बता दें किए सभी 5 टीमें अपने स्क्वाड में अधिकतम 6 विदेशी प्लेयर्स को शामिल कर सकती हैं।

गुजरात जाएंट्स के पास मिनी ऑक्शन में होंगे सबसे ज्यादा पैसे

डब्ल्यूपीएल मिनी ऑक्शन में सभी पांचों फ्रेंचाइजियों के पर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें गुजरात जाएंट्स के पास सबसे ज्यादा 4.40 करोड़ रुपए का पर्स बाकी है, जिसमें उन्हें सिर्फ 4 ही प्लेयर्स लेने और इसमें से 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उनके पास मौजूद हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा पैसे यूपी वॉरियर्स टीम के पास हैं जिनको मिनी ऑक्शन में जहां सिर्फ 3 प्लेयर्स अपनी टीम में शामिल करने हैं तो उनके पास 3.90 करोड़ का पर्स बाकी है। वहीं मुंबई इंडियंस महिला टीम के पास 2.65 करोड़ रुपए का पर्स तो दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के पास 2.5 करोड़ रुपए जबकि गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के पास मिनी ऑक्शन में 3.25 करोड़ रुपए की राशि मौजूद होगी।

ये भी पढे़ं

श्रीलंकाई टीम ने डरबन में कर दिया कुछ ऐसा, 30 साल बाद होना पड़ा इस तरह शर्मसार

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद तो होगा भारी नुकसान, अब आया फैसले का वक्त

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement