1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL Points Table: मुंबई ने एक ही जीत से लगा दी छलांग, RCB टॉप पर, इस टीम का नहीं खुला खाता

WPL Points Table: मुंबई ने एक ही जीत से लगा दी छलांग, RCB टॉप पर, इस टीम का नहीं खुला खाता

 Published : Feb 19, 2025 06:39 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 06:39 am IST

मुंबई इंडियंस को इस साल के डब्ल्यूपीएल में अपनी पहली जीत मिल गई है। उसने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। अब टीम अंक तालिका में सीधे दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है।

harmanprit kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : PTI

WPL Points Table: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरकार डब्ल्यूपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ही ली है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग मार दी है। हालांकि आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी भी पहले नंबर पर काबिज है। इस बीच यूपी ​वॉरियर्स का अभी तक खाता नहीं खुला है। एक भी जीत दर्ज ना करने वाली वो अकेली टीम है। 

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 120 रन ही बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। हरलीन देवल ने जरूर 32 रन बनाए और वे टीम की सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी भी रहीं। इतने छोटे स्कोर को बचाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 16.1 ओवर में ही 122 रन बनाकर पांच विकेट से ये मैच जीत लिया। 

मुंबई का नेट रन रेट काफी ​बेहतर 

इस बीच अगर अंक तालिका यानी प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो आरसीबी का अभी भी पहले नंबर पर कब्जा है। टीम ने दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं, साथ ही उसका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। इस बीच भले ही मुंबई इंडियंस ने दो में से एक ही मैच जीता हो, लेकिन इसके बाद भी उसका नेट रन रेट इतना अच्छा हो गया कि उसने बाकी एक मैच जीतने वाली टीमों को अंक तालिका में पीछे कर दिया है। 

यूपी वॉरियर्स को खाता खुलने का इंतजार

मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट 0.783 का है। गुजरात जायंट्स ने भी एक मैच जीता है और उसका नेट रन रेट माइनस 0.525 का है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक जीत और माइनस 0.882 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नंबर चार पर है। यूपी वॉरियर्स की टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसमें उसे हार मिली है, इसलिए अभी तक उसका खाता खुलना बाकी है। फिलहाल तो शुरुआत ही हुई है, आने वाले वक्त में जब और मैच होंगे तो इस अंक तालिका में और भी बदलाव दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें 

मोहम्मद अजहरूद्दीन का धमाकेदार शतक, केरल के लिए रच दिया नया इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही ध्वस्त हुआ भारत का 40 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल