Yashasvi Jaiswal and Ravidra Jadeja Video: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स जमकर तैयारी कर रहे हैं। पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। उनकी टीम पिछले साल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। इस बार टीम ने पुरानी हार को पीछे छोड़ते हुए नई शुरुआत करने का मन बनाया है। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं। अब देखना ये होगा कि टीम ने जो बदलाव किए हैं वो राजस्थान रॉयल्स के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया प्रैक्टिस सेशन का मजेदार वीडियो
इस बीच सोशल मीडिया पर एक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यशस्वी जायसवाल अपनी पहली ही गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। जायसवाल का ऐसा आक्रामक रूप देखकर साथी प्लेयर रवींद्र जडेजा भी हैरान रह गए। अभ्यास के दौरान जडेजा ने जायसवाल का मजाक बनाते हुए कहा कि अभी कह रहा है नींद नहीं हुई रात को, रूम में प्रैक्टिस करके आया है ये। जडेजा ने जो बात कही वह काफी वायरल हो रहा है।
पिछले सीजन में यशस्वी जायसवाल ने की थी शानदार बल्लेबाजी
जायसवाल की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2025 में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। पिछले सीजन वह अपनी टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे और 14 मैचों में कुल 559 रन बनाए थे। टीम को इस नए सीजन में भी जायसवाल से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। राजस्थान की टीम इस सीजन कैसा प्रदर्शन करती है ये काफी कुछ उनके सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड में हुआ है बड़ा बदलाव
IPL 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड में कुछ अहम बदलाव किए हैं। लंबे समय तक राजस्थान टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए हैं। उनके बदले में राजस्थान ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया। जडेजा के टीम में आने से राजस्थान की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। हालांकि सैम करन चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें
मथीशा पथिराना के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, KKR के कोच ने बताया कब तक होंगे फिट
IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस