1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल का सामने आया पहला बयान, शुभमन गिल की तारीफ में पढ़े कसीदे

शतक जड़ने के बाद यशस्वी जायसवाल का सामने आया पहला बयान, शुभमन गिल की तारीफ में पढ़े कसीदे

 Published : Jun 21, 2025 08:49 am IST,  Updated : Jun 21, 2025 08:53 am IST

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए हैं। टीम के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारियां खेली हैं।

यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : PTI TWITTER

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी वजह से ही टीम 300 प्लस रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई। उन्होंने मैच में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मैच के बाद जायसवाल ने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है और साझेदारी के दौरान दूसरे छोर पर शांत माहौल बनाए रखने के लिए कप्तान गिल को श्रेय दिया।

कप्तान गिल के लिए कही ऐसी बात

यशस्वी जायसवाल ने कहा कि जब भी मैं शतक बनाता हूं। चाहे वह कहीं भी हो, मैं इसका आनंद लेता हूं। मुझे यह पसंद है क्योंकि मेरे सभी शतक खास होते हैं। कप्तान शुभमन गिल के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम मैदान पर बहुत बात कर रहे थे। हम सेशन दर सेशन आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और जितना संभव हो सके उतने रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारे बीच एक अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। उनके साथ बल्लेबाजी करना अद्भुत था और जिस तरह से उन्होंने शांत और संयमित होकर बल्लेबाजी की, मैंने उसका भरपूर आनंद लिया और इससे मुझे मदद मिली।

आईपीएल 2025 में जायसवाल ने लिया था हिस्सा

यशस्वी जायसवाल ने कहा कि इंडिया-ए और इंस्ट्रा स्क्वाड के लिए खेलते समय हमारी तैयारी अच्छी थी। हम शुरुआत करने के बाद लंबी पारी खेलने के बारे में चर्चा कर रहे थे। मैदान पर आकर प्रदर्शन करके अच्छा लगा। जायसवाल पिछले दो महीने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से हिस्सा ले रहे थे। रेड बॉल में उन्होंने ज्यादा प्रैक्टिस नहीं की और फिर भी अच्छा खेल दिखाया।

यशस्वी जायसवाल ने बताया प्लान

यशस्वी जायसवाल ने अपने प्लान के बारे में बोलते हुए कहा कि रणनीति खराब गेंदों को दूर रखना, शॉट्स को सही समय पर और सही जगह पर लगाना था। मैं बस स्थिति को संभालने के बारे में सोच रहा था। इंग्लैंड की टीम कहां फील्डर रख रही थी या वे किस एरिया में गेंदबाजी कर रहे थे। क्रिकेट में चुनौतियां हमेशा रहेंगी, बस यह अलग-अलग चरणों में अलग-अलग होंगी। मैं अपने प्रोसेस और मानसिकता पर भरोसा करने की कोशिश कर रहा था और खुद को अभिव्यक्त करने की कोशिश कर रहा था। मानसिक रूप से बदलाव करना बहुत अहम है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल