1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, ENG के खिलाफ की दमदार बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, ENG के खिलाफ की दमदार बल्लेबाजी

 Published : Feb 17, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 05:08 pm IST

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया है। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Yashasvi Jaiswal Image Source : GETTY

Yashasvi Jaiswal Test Century: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 445 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 319 रन ही बना सकी। इससे टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 126 रनों की बढ़त मिल गई। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक जड़ दिया। 

जायसवाल ने लगाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रन बनाने की जिम्मेदारी यशस्वी ने संभाल ली। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी से शतक लगा दिया। उन्होंने अपनी सेंचुरी 122 गेंदों में पूरी की है। वह अभी 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में ये तीसरा शतक है। जायसवाल ने पहली 73 गेंदो में 35 रन और अगली 49 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट के स्टाइल में बल्लेबाजी की। 

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा टेस्ट शतक

यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने 209 रनों की पारी खेली थी। जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था। उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट मैचों में 735 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। 

दोनों टीमों की Playing 11: 

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन। 

यह भी पढ़ें; 

21वीं सदी में भारतीय धरती पर पहली हुआ ऐसा, टेस्ट क्रिकेट में हो गया बड़ा कारनामा

भारतीय गेंदबाजों ने निभाई दोहरी जिम्मेदारी, टीम को नहीं खली अश्विन की कमी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल