1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RR: 4, 4, 4, 4, 4, इस प्लेयर ने मैदान पर की रनों की बरसात, गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां

DC vs RR: 4, 4, 4, 4, 4, इस प्लेयर ने मैदान पर की रनों की बरसात, गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 08, 2023 04:27 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 04:28 pm IST

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के एक युवा बल्लेबाज ने आतिशी बल्लेबाजी की है। इस खिलाड़ी ने खलील अहमद के एक ओवर में पांच चौके लगाए हैं।

Yashasvi Jaiswal - India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर Image Source : TWITTER

DC vs RR IPL 2023: आईपीएल 2022 के 11वें मैच में इस समय दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। इस मैच में  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ओपनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। एक युवा खिलाड़ी ने अपने आतिशी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

इस खिलाड़ी ने किया कमाल 

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ओपनिंग करने उतरे। यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल का खेल दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहला ओवर खलील अहमद करने आए। इस ओवर में ही यशस्वी ने 5 चौके जड़ दिए और सिर्फ 6 गेंदों में 20 बना दिए। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर चौके जड़े। इसके बाद चौथी गेंद डॉट फेंकी, जिस पर कोई रन नहीं बना। फिर उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौका लगाया। 

लगाई तूफानी फिफ्टी 

यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।  उन्होंने 31 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 लंबा छक्का शामिल था। उनकी वजह से ही राजस्थान रॉयल्स धमाकेदार शुरुआत कर पाई। 

बराबरी पर हैं दोनों टीमें 

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से दोनों ही टीमों ने 13-13 मुकाबले अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार नहीं रही। टीम को अपने शुरुआत दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), एरिक नार्खिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल