1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 147 साल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 147 साल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 18, 2024 01:34 pm IST,  Updated : Feb 18, 2024 01:34 pm IST

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ा। इसी पारी के दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
147 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जायसवाल Image Source : GETTY

Yashasvi Jaiswal IND vs ENG 3rd Test: राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टीम इंडिया से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ दिया। इस पारी में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की छड़ी लगा दी। यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में कोई नहीं कर सका था। 

ऐसा करन वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। 

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

22 छक्के - यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (2024)*

19  छक्के - रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)
15  छक्के - शिमरेन हेमीमीर बनाम बांग्लादेश (2018)
15  छक्के - बेन स्टोक्स बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)

जायसवाल ने इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

यशस्वी जायसवाल इस पारी में 236 गेंदों पर नाबाद 214 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 14 चौके और 12 छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इससे पहले 1996 में वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 12 छक्के लगाए थे। 

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी 

12 छक्के - यशस्वी जायसवाल
12 छक्के - वसीम अकरम 
11 छक्के - नाथन एस्टल 
11 छक्के - मैथ्यू हेडन 
11 छक्के - ब्रेंडन मैकुलम 
11 छक्के - ब्रेंडन मैकुलम 
11 छक्के - बेन स्टोक्स ब
11 छक्के - कुसल मेंडिस 

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: शुभमन गिल के साथ घटी बड़ी घटना! 11 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसे हुआ आउट

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! राजकोट टेस्ट में फिर होगी अश्विन की वापसी, सामने आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल