1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्‍वी जायसवाल इशान किशन से एक कदम आगे, अब तक कितने खिलाड़ी कर चुके हैं टीम इंडिया के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू

यशस्‍वी जायसवाल इशान किशन से एक कदम आगे, अब तक कितने खिलाड़ी कर चुके हैं टीम इंडिया के लिए टेस्‍ट डेब्‍यू

 Published : Jul 13, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 02:00 pm IST

IND vs WI : टीम इंडिया के लिए जहां एक ओर यशस्‍वी जायसवाल ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया, वहीं इशान किशन को टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका मिला।

Yashasvi Jaiswal Ishan Kishan- India TV Hindi
Yashasvi Jaiswal Ishan Kishan Image Source : BCCI

Yashasvi Jaiswal Ishan Kishan Test Debut : आईपीएल में अपनी अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राजस्‍थान रॉयल्‍स के यशस्‍वी जायसवाल और मुंबई इंडियंस के इशान‍ किशन को भारतीय टीम के लिए आखिरकार टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका मिल गया। इशान किशन को इससे पहले ही डेब्‍यू कर चुके थे, जब उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल और वन डे खेले थे। अब वे टेस्‍ट डेब्‍यू कर रहे हैं, लेकिन यशस्‍वी जायसवाल के लिए तो ये मौका और भी ज्‍यादा खास था। वैसे तो संभावना जताई जा रही थी कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी डेब्‍यू कर सकते थे, लेकिन एक साथ तीन प्‍लेयर्स  को डेब्‍यू करना शायद रोहित शर्मा ने ठीक नहीं समझा और मुकेश कुमार को रोक दिया गया। इस बीच भले ही यशस्‍वी जायसवाल और ईशान किशन ने साथ साथ डेब्‍यू किया हो, लेकिन इसके बाद भी जायसवाल किशन से एक कदम आगे हैं। 

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेला जा रहा है टेस्‍ट सीरीज का पहला मुकाबला 

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से शुरू हो गया है। पहले दिन वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। लगा कि टीम की प्‍लानिंग ये है कि पहले दिन बड़ा स्‍कोर खड़ा किया जाए और टीम इंडिया को दबाव में लाया जाए, लेकिन शुरुआती ओवर के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से हावी नजर आई। हालत ये हो गई कि वेस्‍टइंडीज की पूरी टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना चुकी है। इस बीच यशस्‍वी जायसवाल पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलने आए। 

यशस्‍वी जायसवाल और इशान किशन को मिला टेस्‍ट डेब्‍यू का मौका 
यशस्‍वी जायसवल और इशान किशन को जब मैच से पहले कैप दी गई तो यशस्‍वी जायसवाल को 306 नंबर की कैप मिली और इशान किशन को 307 नंबर की कैप दी गई। यानी भारतीय टीम के लिए अब तक इतने ही खिलाड़ी टेस्‍ट डेब्‍यू कर चुके हैं। लेकिन सवाल ये है कि जब यशस्‍वी और इशान किशन ने एक साथ डेब्‍यू किया है तो ये कैसे तय किया गया कि किसे पहली कैप दी जाएगी और किसे बाद की कैप मिलेगी। ऐसे में ये देखा गया कि कौन सा खिलाड़ी पहले बल्‍लेबाजी के लिए आया और कौन सा बाद में। ये बात यही है कि भारतीय टीम ने पहले फील्डिंग की, यानी दोनों खिलाड़ी साथ साथ मैदान में उतरे, लेकिन जब बात बल्‍लेबाजी की आई तो यशस्‍वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पहले बल्‍लेबाजी के लिए उतरे और इशान किशन बाद में बल्‍लेबाजी के लिए उतरेंगे। 

पहले दिन टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने दिलाई अच्‍छी शुरुआत 
इस बीच अगर यशस्‍वी जायसवाल की बात करें तो वे पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 73 गेंद पर 40 रन बना लिए हैं। इसमें उनके बल्‍ले से छह खूबसूरत चौके आए। उनका स्‍ट्राइक रेट 54.79 का रहा। वहीं रोहित शर्मा अब तक 65 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं। उन्‍होंने तीन चौके और एक छक्‍का मारा। उनका स्‍ट्राइक रेट जायसवाल से कुछ कम यानी 46.15 का रहा है। भारत ने जो 80 रन बनाए, उसमें से 70 रन बल्‍ले से आए, वहीं वेस्‍टइंडीज के गेंदबाजों ने 10 रन एक्‍स्‍ट्रा के दे दिए। अब टीम इंडिया की रणनीति होगी कि दूसरे दिन के खेल में ज्‍यादा से ज्‍यादा रन बनाकर वेस्‍टइंडीज को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेला जाए और मैच को जल्‍द से जल्‍द अपने कब्‍जे में किया जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल