टी20 फॉर्मेट आने के बाद से ही क्रिकेट में बहुत बदलाव आए हैं और क्रिकेट पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। रोज ही कोई ना कोई टीम क्रिकेट मैच खेलती है। इसी वजह से आए दिन रिकॉर्ड बन या टूट रहे हैं। अब क्रोएशिया और साइप्रस के बीच T20I मैच खेला गया, जिसमें साइप्रस की टीम ने 58 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में क्रोएशिया के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी जैक वुकुसिक ने निभाई। मैच में कप्तानी करने के साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
जैक वुकुसिक ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रोएशिया के जैक वुकुसिक ने 17 साल 311 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी की है। उनसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में युवा कप्तान का रिकॉर्ड फ्रांस को नोमान अमजद के नाम था। उन्होंने साल 2022 में चेक रिपब्लिक के खिलाफ T20I मैच 18 साल 24 दिन की उम्र में कप्तानी की थी। अब वुकुसिक ने अमजद का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जैक वुकुसिक ने अभी तक क्रोएशिया की टीम के लिए 8 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 210 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 53 रन रहा है।
क्रोएशिया की टीम को मिली हार
क्रोएशिया के खिलाफ साइप्रस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। टीम के लिए रोमन मजूमदार ने सबसे ज्यादा 80 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एडम सीन ने 55 रन बनाए। स्कॉट बरडेनकिन ने 29 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल ही। मैच में क्रोएशिया के बल्लेबाज अच्छा खेल नहीं दिखा पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन कप्तान जैक वुकुसिक ने बनाए। ओपनिंग करने उतरे ओलीवर तिली ने 21 रन और सहघर मंजूर ने 32 रनों का योगदान दयिया था। लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 155 रन ही बना पाई और मुकाबला 58 रनों से मैच हार गई।
यह भी पढ़ें:
इस मैदान पर पहली बार खेला जाएगा T20I मैच, 17 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा कमाल