Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में लौटा अंग्रेज बल्लेबाज, लगाया शतक; हासिल की ये उपलब्धि

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में लौटा अंग्रेज बल्लेबाज, लगाया शतक; हासिल की ये उपलब्धि

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : May 22, 2025 09:14 pm IST, Updated : May 22, 2025 09:14 pm IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में जैक क्राउली ने शानदार शतक लगाया है और टेस्ट् क्रिकेट में उनका ये साल 2023 के बाद पहला शतक है।

जैक क्राउली- India TV Hindi
Image Source : ICC जैक क्राउली

इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बेन डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और अब उनके बाद ओपनर जैक क्राउली ने भी शतक लगा दिया। 

पहले विकेट के लिए की 231 रनों की साझेदारी

जैक क्राउली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। इन दोनों प्लेयर्स ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 231 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड के लिए घर पर टेस्ट मैचों में तीसरी बड़ी साझेदारी की। डकेट 140 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं क्राउली ने आराम से अपना शतक पूरा किया। अभी वह 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और ओली पोप अर्धशतक लगाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

जैक क्राउली ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे कर लिए 3000 रन

जैक क्राउली ने अपने करियर का पांचवां शतक लगाया है और इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2019 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 54 टेस्ट मैचों में कुल 3000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और 16 अर्धशतक भी निकले हैं।

क्राउली ने फॉर्म में की वापसी

जैक क्राउली का जिम्बाब्वे के खिलाफ ये पहला टेस्ट मैच है और उन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है। क्राउली लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और अब उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने साल 2023 के बाद अपना पहला शतक जड़ा है। जिम्बाब्वे के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और उससे पहले क्राउली का फॉर्म में आना उनके लिए शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी! टीम पर बने रहे पूरे सीजन बोझ

एक ओवर में दो बार गेंदबाजी करते हुए गिरा ये बॉलर, तुरंत मैदान पर ही लेट गया

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement