1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के क्रिकेटर ने लिया रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक, टेस्ट टीम से हुए ड्रॉप, अब टी20 क्रिकेट पर करेंगे फोकस

इंग्लैंड के क्रिकेटर ने लिया रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक, टेस्ट टीम से हुए ड्रॉप, अब टी20 क्रिकेट पर करेंगे फोकस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 12, 2026 07:26 am IST,  Updated : Jun 12, 2026 07:26 am IST

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रौली को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया है। वह पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Zak Crawley- India TV Hindi
जैक क्रौली Image Source : AP

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जैक क्रौली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इस बीच अपने खराब फॉर्म को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने केंट  काउंटी क्लब के अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों से हटने का फैसला किया है, जिससे उनके फर्स्ट-क्लास करियर पर फिलहाल के लिए ब्रेक लग गया है। यह फैसला उनके हालिया खराब प्रदर्शन और इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद आया है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

काउंटी के जारी सीजन में जैक क्रौली के बल्ले से नहीं आए हैं रन

जैक क्रौली इस काउंटी सीजन के शुरुआती छह मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 पारियों में मात्र 20.54 की खराब औसत से सिर्फ 226 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर केवल 44 रन का रहा। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेला था और वहां वह इंग्लैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता न होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने भी माना कि खराब प्रदर्शन की वजह से क्रौली को बाहर होना पड़ा है और उनकी जगह डरहम के एमिलियो गे को टेस्ट टीम में शामिल किया गया।

क्रौली को लेकर केंट जारी ने किया बयान

क्रौली के इस फैसले को लेकर केंट क्लब ने बयान जारी कर बताया है कि यह निर्णय प्लेयर, कोचिंग स्टाफ और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बीच आपसी बातचीत के बाद लिया गया है। केंट ने लिखा कि यह ब्रेक क्रौली को मानसिक और शारीरिक रूप से रीचार्ज होने में मदद करेगा ताकि वह बचे हुए सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। फिलहाल उनका पूरा ध्यान वाइट-बॉल क्रिकेट और विटैलिटी टी20 ब्लास्ट पर रहेगा।

सनराइजर्स लीड्स के कप्तान बन सकते हैं जैक क्रौली 

जहां रेड बॉल फॉर्मेट में क्रौली के बल्ले से रन नहीं आए रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ क्रौली का फॉर्म टी20 क्रिकेट में थोड़ा बेहतर रहा है। वहां उन्होंने पिछले महीने ससेक्स के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स लीड्स का कप्तान बनाया जा सकता है। उनके साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक द हंड्रेड में बिना किसी दबाव के खेलना चाहते हैं, इसलिए क्रौली को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा 6 रन दूर बतौर ओपनर 16000 रनों का आंकड़े से, बनेंगे सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी

टीम को जीत दिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बांग्लादेशी कप्तान, मैदान पर हुआ था बड़ा हादसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल