1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस धाकड़ ऑलराउंडर की हुई वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान, इस धाकड़ ऑलराउंडर की हुई वापसी

 Published : May 03, 2025 08:35 pm IST,  Updated : May 03, 2025 08:35 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है।

सिकंदर रजा- India TV Hindi
सिकंदर रजा Image Source : TWITTER

Zimbabwe Cricket Team: जिम्बाब्वे की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 22 मई से 25 मई तक एक टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए अब जिम्बाब्वे की टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। कप्तानी की जिम्मेदारी क्रेग एर्विन को मिली है और स्क्वाड में 15 प्लेयर्स को मौका दिया गया है। स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की वापसी हुई है। वह आयरलैंड के खिलाफ बुलावायो टेस्ट और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर थे।

बेहतरीन बल्लेबाजी में माहिर हैं सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम में सिकंदर रजा ने जॉनथन कैंपबेल की जगह ली है। रजा अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और धाकड़ बैटिंग करने में माहिर हैं। उन्होंने अभी तक जिम्बाब्वे के लिए 18 टेस्ट मैचों में 1286 रन बनाए हैं। इसके अलावा 38 विकेट भी हासिल किए हैं। विकेटकीपर क्लाइव मदंडे की भी टीम में वापसी हुई है।

परिस्थितियों को देखते हुए फास्ट बॉलर को किया शामिल

इंग्लैंड की परिस्थितियां हमेशा से ही फास्ट बॉलर्स की मददगार होती हैं। इसी वजह से जिम्बाब्वे की टीम में न्यूमैन न्यामहुरी को मौका मिला है। लेग स्पिनर विन्सेंट मसेकेसा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे।

जिम्बाब्वे के मुख्य कोच जस्टिन सैमंस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मानक पर खेलेंगे। मैं वास्तव में खिलाड़ियों को विश्वास के साथ मैदान पर उतरते हुए देखना चाहता हूं। जिम्बाब्वे की टीम साल 2004 के बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस टेस्ट मैच के बाद जिम्बाब्वे की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे की टीम:

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर), निक वेल्च, सीन विलियम्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल