1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच ने मोहम्मद शमी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा फोड़ा हसीन जहां पर!

दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच ने मोहम्मद शमी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा फोड़ा हसीन जहां पर!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 27, 2018 04:22 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 04:22 pm IST

शमी पिछले कुछ समय से निजी समस्याओं से जूझ रहा है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शमी पर उन्होंने मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाये हैं। 

मोहम्मद शमी और हसीन...- India TV Hindi
मोहम्मद शमी और हसीन जहां

नयी दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने आज संकेत दिये कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की हाल में निजी समस्याओं के कारण हो सकता है कि उनका खेल प्रभावित हुआ हो। 

शमी पिछले कुछ समय से निजी समस्याओं से जूझ रहा है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शमी पर उन्होंने मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाये हैं। 

इस बीच एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर भी चोट लग गयी और उन्हें आईपीएल से पहले अभ्यास का खास मौका नहीं मिला।इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी भागीदारी को तभी हरी झंडी मिल पायी जब बीसीसीआई ने उन्हें नया अनुबंध दिया। पहले उनकी पत्नी की शिकायत के बाद अनुबंध रोक दिया गया था। 

होप्स ने शमी के बारे में कहा,‘‘मुझे लगता है कि वह कुछ निजी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में कुछ समय तक चीजों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होता है। हर जगह आप मैदान पर प्रदर्शन करने से पहले अपनी बाहरी परेशानियों को निबटारा करना चाहते हो। वह इसकी प्रक्रिया में है और निश्चित तौर पर इसमें कुछ समय लगेगा। उसके लिये यह सत्र अभी समाप्त नहीं हुआ है और हम वाकिफ हैं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल