1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: आईपीएल के पहले मैच के लिए मुंबई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

IPL 2018: आईपीएल के पहले मैच के लिए मुंबई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2018 09:29 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 09:29 pm IST

आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल का बिगुल 7 अप्रैल से बजना है और टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई में होने वाले इस मुकाबले के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। चेन्नई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों की फोटो भी शेयर की है। 2 साल के बैन के बाद वापस लौट रही चेन्नई सुपर किंग्स इस बार अपनी छाप छोड़ने और अपनी वापसी को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि चेन्नई के लिए मुंबई का सामना करना आसान नहीं होगा।

चेन्नई की टीम इस सीजन में नई शुरुआत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धोनी की टीम में कई ऐसे सितारे हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। उद्घाटन मैच में दोनों टीमों का इरादा जीत से कम कुछ भी नहीं होगा। दोनों टीमें चाहेंगी की वो जीत के साथ खाता खोलें। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 3 बार खिताब जीत चुकी है और डिफेंडिंग चैंपियन भी है। वहीं, धोनी की कप्तानी में चेन्नई भी 2 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के कैंप में आज सचिन तेंदुलकर पहुंचे और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पूरी तैयारी और मेहनत कर रही है। रोहित शर्मा भी चौथी बार खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: एम एस धोनी, सैम बिलिंग्स, के एस आसिफ, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, फैफ डू प्लेसी, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, लुंगी एनगिडी, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, कनिष्क सेठ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, शारदुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन, मार्क वुड।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल