1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. बारिश के कारण लक्ष्य में कटौती, दिल्ली को जीतने के लिए बनाने होंगे 6 ओवरों में 71 रन

बारिश के कारण लक्ष्य में कटौती, दिल्ली को जीतने के लिए बनाने होंगे 6 ओवरों में 71 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2018 11:59 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 11:59 pm IST

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

दिल्ली डेयरडेविल्स- India TV Hindi
दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और इस कारण राजस्थान रॉयल्स द्वारा बनाए गए 17.5 ओवरों में 153/5 के लक्ष्य को संशोधित करके 6 ओवरों में 71 रन कर दिया गया। जब राजस्थान का स्कोर 17.5 ओवर में 153/5 था तभी बारिश आ गई और इस वजह से मैच दोबारा रात 11.54 मिनट पर शुरू हो सका। मैच के नियमों में बदलाव कर दिए गए हैं और पावरप्ले सिर्फ 2 ओवर का ही होगा और 1 गेंदबाज सिर्फ 2 ओवर ही फेंक सकता है। इससे पहले राजस्थान की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने (45), संजू सैमसन ने (37), जोस बटलर ने (29), राहुल त्रिपाठी ने (15*) रनों की पारी खेली।

वहीं, दिल्ली की तरफ से शहबाज नदीम ने (2), ट्रेंट बोल्ट ने (1) विकेट हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का पहला विकेट सिर्फ 11 रन पर गिर गया। पहले विकेट के रूप में डार्सी शॉर्ट (6) रन बनाकर आउट हो गए। अभी टीम के स्कोर में 17 रन और जुड़े थे कि बेन स्टोक्स (16) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

2 विकेट गिर जाने के बाद संजू सैमसन ने रहाणे के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान सैमसन ने तेजी से रन बनाए और रनरेट को नीचे नहीं आने दिया। सैमसन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरे छोर पर रहाणे भी टिककर खेल रहे थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। इससे पहले की सैमसन अपना अर्धशतक लगाते वो तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। सैमसन ने आउट होने से पहले (37) रनों की पारी खेली। सैमसन के आउट होने के बाद रहाणे (45) भी चलते बने और राजस्थान पर दबाव बढ़ गया।

हालांकि इसके बाद जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभाल लिया और दोनों ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने स्कोर को 150 के पार पहुंचा दिया। बटलर ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। हालांकि वो (29) रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हो गए। हालांकि एक छोर पर त्रिपाठी लगातार रन बना रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल