1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: शाहरुख ने किया सरेआम बेइज्जत, गंभीर ने ऐसे दिया करारा जवाब!

IPL 2018: शाहरुख ने किया सरेआम बेइज्जत, गंभीर ने ऐसे दिया करारा जवाब!

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Apr 08, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Apr 08, 2018 04:59 pm IST

शाहरुख खान का आईपीएल चैंपियन बनने का सपना गौतम गंभीर  ने पूरा किया था। साल 2008 से शाहरुख के नाइट राईडर्स आईपीएल के रण में मौजूद हैं लेकिन पहली बार कप थामने का मौका गंभीर की कप्तानी में मिला।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

शाहरुख खान का आईपीएल चैंपियन बनने का सपना गौतम गंभीर ने पूरा किया था। साल 2008 से शाहरुख के नाइट राईडर्स आईपीएल के रण में मौजूद हैं लेकिन पहली बार कप थामने का मौका गंभीर की कप्तानी में मिला। उस वक्त जहां मौका मिलता था। वहां शाहरुख गंभीर की तारीफों में कसीदे पढ़ने शुरू कर देते थे। शाहरुख ने कहा, टीम में क्या बदला है, इस बारे में मैं कहना चाहूंगा, हालांकि ये गंभीर के लिए प्यार नहीं है, बल्कि गंभीर के टीम में होने से सबकुछ बदल गया है, गौतम के आने से टीम में शांति और आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है, उसने हमारा भी विश्वास बढ़ा दिया है लेकिन वो कहते हैं ना जब मतलब निकल जाए तो इंसान से बड़ा मतलबी कोई और नहीं होता। IPL-11 में गौतम को किंग खान ने चाय में पड़ी मक्खी की जैसे निकाल दिया।

गंभीर साल 2011  में केकेआर के कप्तान बने। 7 साल  के दौरान केकेआर 2 बार चैंपियन बनी। 3 बार प्लेऑफ का हिस्सा बनी। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने में गौतम चौथे नंबर पर हैं लेकिन 2018 में कोलकाता ने गंभीर के लिए नीलामी में बोली नहीं लगाई। गौतम गंभीर ने को दिल्ली ने खरीदा हालाकिं उस वक्त गंभीर ने बयान दिया था। गंभीर ने कहा मैंने खुद कोलकाता टीम छोड़ने का फैसला किया था, मैंने टीम मैनेजमेंट को मुझे फ्री करने के लिए कहा था लेकिन गंभीर के इस बयान में उनकी बेबसी छिपी ज्यादा नजर आती है।

केकेआर ने गंभीर को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन साल 2018 में उनको दिल्ली ने 2.80 करोड़ में खरीदा है यानी कोलकाता छोड़ने पर गौतम को 9.70 करोड़ रुपए पर घाटा हुआ। हालांकि जिस तरह कोलकाता ने गंभीर को बूढ़ा शेर समझकर उन्हें ऑक्शन में नहीं खरीदा इसका बदला गौतम गंभीर ने आईपीएल सीजन 11 के दूसरे मैच में लिया। गंभीर ने दिखा दिया कि अभी भी उनके बल्ले में उतना ही दम है। गंभीर ने पंजाब के खिलाफ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी निकला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल