1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: जिसे विराट कोहली करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, वही उन्हें देगा करारा जवाब!

IPL 2018: जिसे विराट कोहली करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, वही उन्हें देगा करारा जवाब!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:40 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:40 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को पहले मैच में हार मिली थी और टीम का इरादा इस मैच को जीतने का होगा।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

आईपीएल 2018 में आज विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना आर अश्विन के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब से होना है। पंजाब की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जो कोहली का सबसे ज्यादा पसंदीदा माना जाता है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2018 में अपने पहले ही मैच में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। राहुल बेहतरीन फॉर्म में हैं और आज वो उस टीम के खिलाफ जमकर हल्ला बोलेंगे जिनकी तरफ से वो कभी खेलते थे। जी हां, राहुल पिछले सीजन में बेंगलुरू का ही हिस्सा थे लेकिन इस सीजन में टीम ने उन्हें ना तो रीटेन किया और ना ही उनके लिए बोली लगाई।

ऐसे में राहुल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर जमकर रन बनाएंगे। राहुल अपने बल्ले की धमक से कोहली को उन्हीं के अंदाज में जवाब देंगे। इसमें कोई दोराय नहीं है कि राहुल को कोहली काफी पसंद करते हैं और उन्हें उनकी प्रतिभा का भी अंदाजा है लेकिन आज देखना दिलचस्प होगा कि राहुल कोहली की टीम के खिलाफ कितने रन बनाते हैं। आपको बता दें कि बेंगलुरू की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है और ऐसे में टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली जीत हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया था और पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को बुरी तरह हरा दिया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बेंगलुरू की टीम में बल्लेबाज तो एक से बढ़कर एक हैं लेकिन टीम में गेंदबाजों की कमी है। पहले मैच में भी गेंदबाजी टीम की कमजोर कड़ी साबित हुई थी। बल्लेबाजी में एबी डी विलियर्स, विराट कोहली, ब्रैंडन मैक्कलम जैसे सितारे हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटना का दम खम रखते हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को टिम साऊदी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल से ढेरों उम्मीदें होंगी।

बात अगर किंग्स इलेवन पंजाब की करें तो टीम के पास के एल राहुल के रूप में विस्फोटक बल्लेबाज हैं। राहुल ने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। राहुल के अलावा एरन फिंच, करुण नायर, युवराज सिंह जैसे सितारे भी बेंगलुरू के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम करेंगे। वहीं टीम के पास मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, एंड्र्यू टाय हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल