1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. कोलकाता से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और झटका, प्लेऑफ को लेकर आई ये बुरी खबर

कोलकाता से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और झटका, प्लेऑफ को लेकर आई ये बुरी खबर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2018 04:11 pm IST,  Updated : May 04, 2018 04:11 pm IST

कोलाकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता: पुणे में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दो प्लेऑफ मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डंस पर होंगे । टूर्नामेंट की संचालन परिषद ने आज इसकी पुष्टि की। आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रेस ट्रस्ट से कहा,‘‘परिषद ने इसकी पुष्टि कर दी है कि एलिमिनेटर और क्वालीफायर दो क्रमश: 23 और 25 मई को कोलकाता में होंगे।’’ 

मूल कार्यक्रम के अनुसार ये मैच पुणे में होने थे जो अब चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान है। बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अविषेक डालिमया ने कहा ,‘‘हम प्लेआफ की मेजबानी मिलने से खुश हैं और इसका इंतजार है।’’

क्वालीफायर एक 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा जबकि 27 मई को फाइनल भी वहीं खेला जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल