1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. पंत बार-बार कर रहे थे कोहली को परेशान, बल्लेबाजी छोड़कर कोहली ने पंत को गुस्से में पहले घूरा और फिर जो हुआ...

पंत बार-बार कर रहे थे कोहली को परेशान, बल्लेबाजी छोड़कर कोहली ने पंत को गुस्से में पहले घूरा और फिर जो हुआ...

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2018 05:31 pm IST,  Updated : May 13, 2018 05:31 pm IST

इस मुकाबले में दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक ओर वजह से चर्चा में बने रहे।

ऋषभ पंत और विराट कोहली- India TV Hindi
ऋषभ पंत और विराट कोहली

दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की बीच खेले गए आईपीएल के अहम मुकाबले में दिल्ली के दिलेरों को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। बैंगलोर ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा। इस मुकाबले में दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक ओर वजह से चर्चा में बने रहे।

बैंगलोर की पारी के 7वें ओवर के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऋषभ पंत विकेटों के पीछे से उन्हें परेशान कर रहे थे। जिसके बाद विराट पहले तो गुस्से में बल्ला लेकर उनके सामने खड़े हो गए। उसके बाद पंत ने इशारों में कुछ कहा और विराट मुस्कुराने लगे। थोड़ी देर के लिए तो विराट गुस्से में देखकर क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। लेकिन इसके बाद दोनों को मुस्कपराते हुए देखकर लगा कि दोनों आपस में मजाक कर रहे थे। 

आपको बता दें कि विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से ही खेलते हैं। वहीं टीम इंडिया की ओर से भी दोनों खिलाड़ियों का बल्ला इस मैच में भी जमकर गरजा। ऋषभ ने जहां 34 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वहीं विराट ने 40 गेंदों में 70 रन बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल