1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली का पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL 2018: रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली का पहले गेंदबाजी का फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2018 07:49 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 07:49 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है।

आरसीबी- India TV Hindi
आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली की टीम बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल के मौजूदा सीजन में देखा गया है कि टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादा फायदा होता है और इसलिए कोहली ने गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरू की टीम को पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी और टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, तो ऐसे में टीम के पास जीत की पटरी में लौटने का इससे अच्छा मौका नहीं होगा। लेकिन पंजाब की टीम ने पहले मैच में जिस तरह का खेल दिखाया था उसे देखकर बेंगलुरू के लिए उन्हें हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि बेंगलुरू की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है और ऐसे में टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली जीत हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया था और पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को बुरी तरह हरा दिया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बेंगलुरू की टीम में बल्लेबाज तो एक से बढ़कर एक हैं लेकिन टीम में गेंदबाजों की कमी है। पहले मैच में भी गेंदबाजी टीम की कमजोर कड़ी साबित हुई थी। बल्लेबाजी में एबी डी विलियर्स, विराट कोहली, ब्रैंडन मैक्कलम जैसे सितारे हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलटना का दम खम रखते हैं। वहीं गेंदबाजी में टीम को टिम साऊदी, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल से ढेरों उम्मीदें होंगी। बात अगर किंग्स इलेवन पंजाब की करें तो टीम के पास के एल राहुल के रूप में विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

राहुल ने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। राहुल के अलावा एरन फिंच, करुण नायर, युवराज सिंह जैसे सितारे भी बेंगलुरू के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम करेंगे। वहीं टीम के पास मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, एंड्र्यू टाय हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला काफी कड़ा और रोमांचक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल