1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. सुरेश रैना की हैरतअंगेज फील्डिंग ने उड़ा दिए रॉबिन उथप्पा के होश, आउट करने के बाद किया अनोखा डांस

सुरेश रैना की हैरतअंगेज फील्डिंग ने उड़ा दिए रॉबिन उथप्पा के होश, आउट करने के बाद किया अनोखा डांस

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Apr 10, 2018 09:07 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 09:07 pm IST

सुरेश रैना की बेहतरीन फील्डिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज को किया आउट।

सुरेश रैना- India TV Hindi
सुरेश रैना

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई के सबसे धाकड़ खिलाड़ी सुरेश रैना ने बेहतरीन फील्डिंग का नजारा पेश किया। रैना की अद्भूत फील्डिंग ने रॉबिन उथप्पा और कप्तान दिनेश कार्तिक के होश उड़ा दिए। दरअसल, हुआ ये कि गेंदबाजी के दौरान चेन्नई की पारी का 9वां ओवर फेंका जा रहा था। उथप्पा बेहद तेजी से रन बना रहे थे और शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान ओवर की दूसरी गेंद को उथप्पा ने हल्के हाथों से खेला और तेजी से रन के लिए दौड़ पड़े।

कवर्स में रैना ने बेहतरीन डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया और तुरंत बिना देखे ही एक हाथ से स्टंप्स की तरफ थ्रो कर दिया। थ्रो सीधा स्टंप्स पर लगा और गिल्लियां बिखर गईं। रैना की शानदार फील्डिंग ने उथप्पा की पारी का अंत कर दिया। रैना ने उथप्पा को आउट करने के बाद बेहद अलग और अनोखा डांस भी किया। रैना ने जैसे ही उथप्पा को आउट किया वैसे ही पूरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जश्न में डूब गई और खिलाड़ी रैना के गले लग गए।

उथप्पा ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। कोलकाता के बल्लेबाजों ने धमाकेदरा शुरुआत की थी लेकिन समय-समय पर विकेट खोने के कारण टीम बैकफुट पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक क्रीज पर कार्तिक और आंद्र रेसेल जमे हुए थे और कोलकाता ने 5 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल