1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. एम एस धोनी की स्टंपिंग से बचना और उनकी स्टंपिंग करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

एम एस धोनी की स्टंपिंग से बचना और उनकी स्टंपिंग करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2018 09:32 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 09:32 pm IST

एम एस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

एम एस धोनी की फुर्ती के बारे में किसी को भी कुछ बताने की जरूरत नहीं है। धोनी बेहद तेजी से रन तो दौड़ते ही हैं। इसके अलावा जब वो विकेट के पीछे कीपरिंग कर रहे होते हैं तो बल्लेबाजों के लिए क्रीज से थोड़ा भी आगे निकलना मुश्किल हो जाता है। बल्लेबाज अगर थोड़ा भी क्रीज के आगे रहता है तो धोनी बिजली की रफ्तार से उसे स्टंप आउट कर देते हैं। वहीं, धोनी को स्टंप आउट करना भी बेहद, बेहद मुश्किल है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब धोनी को स्टंप आउट करने का मौका ईशान किशन के पास था लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए।

दरअसल, चेन्नई की पारी तका 16वां ओवर चल रहा था और गेंदबाजी कर रहे थे मयंक मार्कंडे। मार्कंडे के ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। मार्कंडे ने गुगली फेंकी और धोनी गेंद को खेल नहीं सके और गेंद विकेटकीपर ईशान के हाथों में चली गई। इस दौरान धोनी क्रीज से काफी आगे थे। हालांकि जब तक ईशान गिल्लियां बिखेरते तब तक धोनी अपनी तेजी दिखाते हुए क्रीज पर पहुंच गए। 

धोनी की तेजी देखकर ईशान समेत पूरी मुंबई टीम हैरान नजर आई। हर कोई सोच रहा था कि आखिर धोनी क्रीज में पहुंच कैसे गए। आपको बता दें कि आईपीएल में धोनी की शानदार बल्लेबाजी मुंबई के खिलाफ भी जारी रही और उन्होंने 21 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। धोनी के अलावा सुरेश रैना ने भी शानदार खेल दिखाया और अर्धशतक लगाया। चेन्नई की टीम ने इसी सीजन में मुंबई को पहले मैच में हरा दिया था और टीम का इरादा इस मैच को भी जीतने का होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल