1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL Opening Ceremony 2018: जानिए किस एक्टर, एक्ट्रेस ने उद्घाटन समारोह में सबसे पहले किया परफॉर्म

IPL Opening Ceremony 2018: जानिए किस एक्टर, एक्ट्रेस ने उद्घाटन समारोह में सबसे पहले किया परफॉर्म

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 07:04 pm IST

आईपीएल 2018 के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया। 

उद्घाटन समारोह- India TV Hindi
उद्घाटन समारोह

आईपीएल 2018 का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने उद्घाटन समारोह में अपना जलवा दिखाया। इस दौरान वरुण धवन, तम्मना भाटिया, मीका सिंह, जैकलिंन फर्नांजिस समेत कई सेलेब्रिटीज ने स्टेज पर परफॉर्म किया। लेकिन हर फैन के मन में ये सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर आईपीएल उद्घाटन समारोह में सबसे पहले परफॉर्म करने वाले एक्टर और एक्ट्रेस कौन रहे। आखिर बॉलीवुड के किस एक्टर और एक्ट्रेस ने सबसे पहले स्टेज पर शो किया। तो आपके इस सवाल के जवाब के लिए हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन एक्टर, एक्ट्रेस रहे जिन्होंने सबसे पहले आईपीएल उद्घाटन समारोह में परफॉर्म किया। 

आईपीएल उद्घाटन समारोह में सबसे पहले बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय वरुण धवन ने परफॉर्म किया। वरुण ने बॉलीवुड के कई गानों पर डांस किया और हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। वरुण बॉलीवुड के पहले एक्टर जिन्होंने आईपीएल 2018 में परफॉर्म किया। वहीं, वरुण के बाद तमन्ना पहली एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने स्टेज में परफॉर्म किया। तो आईपीएल 2018 में परफॉर्म करने वाले पहले एक्टर वरुण धवन और पहली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रहीं।

आपको बता दें कि आईपीएल का उद्घाटन समारोह के साथ ही आईपीएल 2018 का बिगुल भी बज गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले मैच में 3 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2 साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों का इरादा जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने का होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल