1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. जानिए अब तक कितनी बार छक्का लगाकर मैच जिता चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए अब तक कितनी बार छक्का लगाकर मैच जिता चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 05:11 pm IST

एम एस धोनी ने साल 2011 के विश्व कप फाइनल में भी छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

एम एस धोनी ने छक्का...- India TV Hindi
एम एस धोनी ने छक्का लगाकर जिताया मैच

एम एस धोनी को छक्का मारकर जिताने के लिए जाना जाता है। धोनी इस कारनामे को कई बार अंजाम दे चुके हैं। साथ ही धोनी ने साल 2011 के विश्व कप फाइनल में भी भारत को छक्का लगाकर ही जीत दिलाई थी। वहीं, अब आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में फिर से धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। अब फैंस के मन में ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर धोनी कितनी बार अब तक अपने करियर में छक्का लगाकर जिता चुके हैं। सोशल मीडिया में इस तह के सवाल भरे पड़े हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि धोनी अब तक अपने करियर में कितनी बार छक्का लगाकर मैच जिता चुके हैं।

छक्का लगाकर जिताने में सबसे आगे माही: धोनी ने अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 21 बार छक्का लगाकर मैच जिताया है। धोनी ने ये कारनामा 1 बार टेस्ट क्रिकेट में, 2 बार घरेलू क्रिकेट (लिस्ट ए), 2 बार चैंपियंस लीग टी20 क्रिकेट, 3 बार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट, 4 बार आईपीएल और 9 बार वनडे क्रिकेट में किया है। इन सबको जोड़ दिया जाए तो ये कुल 21 पहुंचता है और धोनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को अब तक कुल 21 बार छक्का लगाकर मैच जिताया है।

बैंगलोर के खिलाफ एम एस धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 205.88 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में धोनी ने 1 चौका और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। धोनी की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल